विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champai Soren का महिलाओं को बड़ा तोहफा, बांटे 825 करोड़ रुपये; बोले- विकास में महिलाओं का...

By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
Published: Tue, 13 Feb 2024 01:48 PM (IST)

चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सोमवार को 55 हजार सखी ...और पढ़ें

Champai Soren का महिलाओं को बड़ा तोहफा, बांटे 825 करोड़ रुपये; बोले- विकास में महिलाओं का...
Champai Soren का महिलाओं को बड़ा तोहफा, बांटे 825 करोड़ रुपये; बोले- विकास में महिलाओं का...

HighLights

  1. -सखी मंडल की महिलाओं का राज्यस्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
  2. जेएसएलपीएस का नया लोगो, पुस्तिका समूह से समृद्धि की ओर भी किया विमोचन

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सोमवार को 55 हजार सखी मंडलों के बीच 825 करोड़ रुपये का वितरण किया। बताया कि अब 125 यूनिट मुफ्त बिजली राज्य सरकार देगी। पिछले चार वर्षों में 21 लाख किसानों को केसीसी मिला है।

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना तक की वृद्धि की गई है। समाज को बेहतर दिशा देने में एसएचजी ग्रुप की बहन-बेटियां लगी हैं। पीएम आवास योजना से वंचित परिवारों को सरकार अबुआ आवास योजना का लाभ देगी।

मोरहाबादी मैदान में सखी मंडल की महिलाओं का राज्यस्तरीय एक्स्पोजर एवं क्षमता संवर्धन शिविर सह महिला महासम्मेलन में को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला निर्भर नहीं, बल्कि हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं। महिलाएं पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम हैं।

हमारे देश में महिलाओं के अनगिनत प्रेरक उदाहरण हम सभी के बीच मौजूद हैं। समाज सुधार, राजनीति, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, विज्ञान व अनुसंधान, व्यवसाय, खेलकूद और सैन्य बलों सहित कई क्षेत्रों में हमारी महिला बहनों और बेटियों ने अमूल्य योगदान दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की हमारी परिश्रमी बहनें और बेटियां राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ देश के आर्थिक विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार जिस तरह आप दीदियों के साथ खड़ी थी, उसी तरह हम भी आपके हर दुख और सुख में साथ रहेंगे।

इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

महिला महासम्मेलन में 30 हजार सखी मंडलों ने लिया भाग

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि महिला महासम्मेलन में 30 हजार सखी मंडल की महिलाएं भाग ले रही हैं। इसी तरह अन्य चारों प्रमंडल में भी राज्य की लगभग 45 हजार सखी मंडल की बहन-बेटियां इस कार्यक्रम से जुड़ी हैं। महिलाओं के सम्मान और समाज में समानता के लिए यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह समझने की जरूरत है कि महिलाएं हमारे समाज की आधारशिला होती हैं और उनके योगदान के बिना हमारा समाज अधूरा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगातार सखी मंडल के माध्यम से राज्य में विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

वर्ष 2019 से लेकर अब तक करीब एक लाख 40 हजार एसएचजी समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज के जरिए आठ हजार 247 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए गए। वहीं वर्ष 2019 से पहले यह राशि महज 642 करोड़ रुपए थी। महिला स्वयं सहायता ग्रुप के माध्यम से राज्य में छोटे-बड़े ग्रामीण उद्यमिता को भी जमकर बढ़ावा देने का कार्य हमारी सरकार निरंतर करती रही है।

33 हजार महिलाओं को मिला फूलों झानों आशीर्वाद योजना का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा फूलों झानों आशीर्वाद योजना भी एक महत्वपूर्ण योजना बनकर उभरी है। इस योजना के माध्यम से हड़िया-दारु के व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार से जोड़ा जा रहा है। चिन्हित महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार के लिए 50 हजार रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है।

राज्य में अब तक 33000 से ज्यादा महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत की है। सरकार ग्रामीण परिवारों को रोजगार के एक या एक से अधिक साधनों से जोड़कर उनकी आय में गुणात्मक बढ़ोतरी करने का प्रयास कर रही है। आमदनी बढ़ाने के लिए मजदूर एवं किसानों को खेती के साथ-साथ गैर कृषि साधनों से भी जोड़ा जा रहा है।

हेमंत सरकार की योजनाओं का मिला प्रचुर लाभ

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कई ऐसी योजनाएं संचालित हुई हैं, जिसका सीधा लाभ झारखंड वासियों को मिला है। वर्ष 2019 से पहले राज्य में किसानों की हालत ठीक नहीं थी। सरकार ने 21 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया।

राज्य में कृषि ऋण माफी योजना का लाभ भी किसानों को मिला। एक लाख एकड़ से अधिक भूमि में बिरसा हरित ग्राम योजना से फलदार पौधे लगाए गए। सर्वजन पेंशन योजना लागू की गई।

ये भी पढ़ें: Cabinet Meeting: चंपई कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों पर मुहर, छात्रों-किसानों को लेकर लिया गया बड़ा फैसला

ये भी पढ़ें: 'हेमंत सोरेन चाहते थे 8.5 एकड़ भूमि पर...', ED ने इस 'मंसूबे' पर फेरा पानी; 10 दिन की पूछताछ में खुला राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।