विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: उलगुलान न्याय महारैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में चंपई सोरेन, सहयोगी दलों के नेताओं के साथ की अहम बैठक

Published: Thu, 18 Apr 2024 11:55 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान न्याय महारैली ...और पढ़ें

उलगुलान न्याय महारैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में चंपई सोरेन। (फाइल फोटो)
उलगुलान न्याय महारैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में चंपई सोरेन। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरुद्ध प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान न्याय महारैली पर चंपई सोरेन ने कहा कि विपक्षी दलों की राज्य सरकारों के खिलाफ एजेंसियों के इस्तेमाल और गलत आरोपों में उन्हें बदनाम करने की रणनीति को देश अच्छी तरह समझ चुका है। लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी। महारैली में गठबंधन के प्रमुख 12 राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।

बैठक के बाद मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री को गलत आरोपों में जेल में डाला गया है। सारा षड्यंत्र भाजपा का है। आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम करने के उद्देश्य से संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग हुआ। इससे जनता में आक्रोश है। गुस्सा आने वाले चुनाव में दिखेगा।

मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि रैली केंद्र के तानाशाही रवैया के खिलाफ है। लोकतंत्र और संविधान को बचाना है। भाजपा विपक्षी दलों को समाप्त करने की साजिश रच रही है। इसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों को समाप्त करने के लिए तानाशाह बन गई है।

महारैली के लिए बनाए गए तीन मंच : विनोद पांडेय

झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। झारखंड के लोग आंदोलनरत हैं। भाजपा के खिलाफ आक्रोश और हेमंत सोरेन के प्रति लगाव महारैली में दिखेगा।

इसके लिए तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठेंगे।

इसके दोनों ओर एक-एक मंच बनेंगे। जहां गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के नेता बैठेंगे। दोपहर दो बजे से नेताओं का भाषण आरंभ होगा। शाम साढ़े छह बजे तक रैली संपन्न हो जाएगी।

जनता बर्दाश्त नहीं करेगी अन्याय : राजेश ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मिलकर यह भरोसा दिलाया था कि गठबंधन उनके संघर्ष में साथ रहेगा।

एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को अन्यायपूर्ण तरीके से जेल भेजना राज्य की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा को इतनी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी कि वह विपक्षी दलों को छेड़ने से पहले सोचने को विवश होगी।

12 बड़े नेताओं का होगा भाषण

न्याय उलगुलान महारैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्य रूप से शामिल होंगे।

इनके अलावा, आप नेता संजय सिंह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आने की सहमति दी है। उद्धव ठाकरे और प्रियंका चतुर्वेदी भी आएंगे। नेशनल कांफ्रेंस से फारूख अब्दुल्ला और भाकपा माले के दीपंकर भट्टाचार्य भी इसमें शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Hemant Soren के केस में नया अपडेट: जमीन घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बैंक अकाउंट फ्रीज और सवा करोड़ कैश जब्‍त

Jharkhand Politics: रामनवमी पर हुई धक्कामुक्की पर कांग्रेस विधायक Amba Prasad की ललकार, कहा- मैं गुंडों से डरने वाली नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।