Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champai Soren: 'संकट की बात...', झारखंड में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर चंपई सोरेन का आया जवाब

    By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 18 Feb 2024 11:33 AM (IST)

    झारखंड में चंपई कैबिनेट में नए मंत्रियों को जगह नहीं मिलन से कांग्रेस के 12 विधायक नाराज चल रहे हैं। उन्हें मनाने की कोशिशें तेज है। पार्टी आलाकमान से ...और पढ़ें

    Champai Soren: 'संकट की बात...', झारखंड में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर चंपई सोरेन का आया जवाब
    Champai Soren: 'संकट की बात...', झारखंड में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर चंपई सोरेन का आया जवाब

    HighLights

    1. हम मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे- चंपई सोरेन
    2. झारखंड में कांग्रेस के 12 विधायक नाराज चल रहे हैं।

    एएनआई, दिल्ली/रांची। झारखंड में चंपई कैबिनेट में नए मंत्रियों को जगह नहीं मिलन से कांग्रेस के 12 विधायक नाराज चल रहे हैं। उन्हें मनाने की कोशिशें तेज है। पार्टी आलाकमान से लेकर गठबंधन के नेता भी उन सभी को मनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। शनिवार की रात नाराज सभी विधायकर दिल्ली रवाना हो गए।

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी दिल्ली दौरे पर हैं। वह भी झारखंड में सियासी हलचल के बीच शनिवार को ही दिल्ली रवाना हुए थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि गठबंधन के नेता के रूप में हम मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे।

    वहीं, कांग्रेस विधायकों की नाराजगी की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम चंपई सोरेने ने कहा है कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। इस पर हम कुछ कहना नहीं चाहते हैं। झारखंड में सियासी संकट की बात कोई नहीं है। हमारा गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है।

    ये भी पढ़ें: झारखंड में कहीं BJP न कर दे 'खेला'! कांग्रेस विधायकों की नाराजगी से आलाकमान सतर्क, मनाने की कोशिशें तेज

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Hemant Soren: हेमंत सोरेन की बढ़ेगी टेंशन! पूर्व अफसर से ED ने 12 दिनों तक की पूछताछ, हो सकता है बड़ा राजफाश