विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हर गरीब परिवार के साथ सरकार', रांची में बोले चंपई सोरेन; आंगनबाड़ी सेविकाओं को लेकर कर दिया बड़ा एलान

Published: Wed, 06 Mar 2024 08:46 PM (IST)

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के हर गरीब परिवार के साथ खड़ी है। सबके लिए रोटी ...और पढ़ें

'हर गरीब परिवार के साथ सरकार', रांची में बोले चंपई सोरेन; आंगनबाड़ी सेविकाओं को लेकर कर दिया बड़ा एलान
'हर गरीब परिवार के साथ सरकार', रांची में बोले चंपई सोरेन; आंगनबाड़ी सेविकाओं को लेकर कर दिया बड़ा एलान

HighLights

  1. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सर्वजन पेंशन योजना का शुभारंभ किया
  2. पेंशन की पहली किस्त की राशि का किया गया हस्तांतरण
  3. सबके लिए रोटी, कपड़ा, मकान की व्यवस्था करेंगे- चंपई सोरेन

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के हर गरीब परिवार के साथ खड़ी है। सबके लिए रोटी, कपड़ा और मकान की व्यवस्था करेंगे। हमारे पूर्वजों ने बलिदान देकर अलग झारखंड राज्य का निर्माण किया है। वे बुधवार को खेलगांव स्थित हरिवंश टाशा भगत इंडोर स्टेडियम में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन योजना के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 रुपये और सहायिकाओं को 4750 रुपए हर महीने मानदेय मिलेगा। उन्होंने 50 से 60 वर्ष के लाभुकों के बीच पहली सर्वजन पेंशन योजना की पहली किस्त की राशि का हस्तांतरण किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में राज्य की महिलाओं के लिए घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 50 से 60 वर्ष के एक लाख 58 हजार 218 आदिवासी, दलित और महिला लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पेंशन की पहली किस्त की राशि का हस्तांतरण किया।

झारखंड को संवारने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे- CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को संवारने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जल, जंगल और जमीन के रक्षकों और झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में बलिदान देने वाले अपने पूर्वजों के सपनों का झारखंड बना रहे हैं। यहां के आदिवासियों-मूलवासियों की अस्मिता को बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। झारखंड का नवनिर्माण एक ऐसे राज्य के रूप में करेंगे, जहां सभी समुदाय और वर्ग का मान-सम्मान होगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। हर किसी को उसका हक-अधिकार मिलेगा।

इस अवसर पर मंत्री बेबी देवी, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, निदेशक समाज कल्याण शशि प्रकाश झा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

झारखंड तभी बढ़ेगा जब नींव होगी मजबूत- मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड तभी आगे बढ़ेगा जब इसकी नींव मजबूत होगी। हम बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूत कर रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख गरीब, जरूरतमंद और आवास विहीन लोगों को तीन कमरों का मकान दे रहे हैं।

झारखंड धनी राज्य है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि यहां के आदिवासी- मूलवासी अभी भी पिछड़े हैं। वे आर्थिक तंगी में रहने को मजबूर हैं। राज्य बनने के 19 वर्ष तक इन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में कभी सार्थक प्रयास नहीं हुआ। यहां के लोग हमेशा हाशिए पर रहे। 

हेमंत सोरेन के काम को आगे बढ़ा रहे- चंपई सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में हेमंत बाबू को पांच वर्षों के लिए जनादेश मिला था। दो वर्षों तक कोरोना से जंग जारी रही। उनके कुशल नेतृत्व में जीवन और जीविका बचाने का बेहतरीन कार्य हुआ। वे झारखंड को खुशहाल और सशक्त राज्य बनाने की दिशा में कार्य करते रहे।

उन्होंने जो विकास कार्य शुरू किया था, उसे हमारी सरकार आगे बढ़ा रही है। झारखंड को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। आर्थिक तंगी की वजह से बच्चियां पढ़ाई से वंचित नहीं रहें, इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है।

समारोह की अन्य खास बातें

896 सेविका और सहायिका को उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद राशि देकर किया गया सम्मानित।

नव चयनित सेविका और सहायिका को मिला नियुक्ति पत्र।

सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना के तहत 42 हजार 489 बच्चियों के खाते में डीबीटी के माध्यम 26 करोड़ 56 लाख 64 हज़ार रुपए हस्तांतरित।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के वेब एप्लीकेशन का लोकार्पण।

ये भी पुढ़ें-

Jharkhand Crime: KYC Update के नाम पर हो चल रहा था ठगी का खेल, पुलिस ने पकड़ा तो उड़ गए होश

Ameesha Patel: अमीषा पटेल ब्याज सहित पैसे लौटाने को तैयार, 2.50 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।