Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किस रास्ते से दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन? झारखंड सीमा तक साथ रहा पुलिस एस्कॉर्ट; JMM नेताओं को नहीं लगी कोई भनक

    Updated: Sun, 18 Aug 2024 01:26 PM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) की भाजपा में जाने की अटकलें लगातार तेज हो रही हैं। हालांकि अब उन्होंने इस बारे में ...और पढ़ें

    झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन। फाइल फोटो
    झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन। फाइल फोटो

    HighLights

    1. गुपचुप तरीके से चंपई निकले, सड़क मार्ग से पहुंचे कोलकाता
    2. झारखंड की सीमा तक चंपई सोरेन को लेकर पहुंची पुलिस
    3. सबकी नजरें चंपई सोरेन के अगले राजनीतिक कदम पर

    संवाद सूत्र, घाटशिला। झारखंड की राजनीति एक बार फिर चर्चाओं के बाजार में है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के वरिष्ठ लीडर चंपई सोरेन के भाजपा में जाने की संभावना जताई जा रही हैं।

    चर्चाओं का बाजार तब गर्म हो गया, जब चंपई सोरेन के दिल्ली जाने की खबरें आने लगी। सूत्रों की माने तो चंपई कुछ विधायकों के संग दिल्ली रविवार पहुंच गए हैं। शनिवार शाम ही चंपई सोरेन जमशेदपुर से कोलकाता के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए थे।

    उन्होंने शाम साढ़े पांच बजे के आसपास गालूडीह पार किया। पूरे अनुमंडल क्षेत्र में उन्हें संबंधित थाना की पुलिस एस्कॉर्ट करते हुए झारखंड की सीमा तक लेकर गई। उसके बाद वे आगे कोलकाता निकल गए।

    पार्टी नेताओं को नहीं थी इस बात की जानकारी

    इधर, पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता के कोलकाता सड़क मार्ग से जाने की सूचना झामुमो जिला कमेटी तक को नहीं थी। घाटशिला अनुमंडल के पार्टी नेताओं को रविवार उनके कोलकाता जाने की बात की जानकारी हुई है। फिलहाल, सबकी नजरें चंपई सोरेन के अगले राजनीतिक कदम पर होगा।

    बता दें कि चंपई सोरेन अपने वाहनों का काफिला जमशेदपुर सर्किट हाउस में छोड़ दिल्ली रवाना हो गये है। वे केवल दो गाड़ियों के साथ कोलकाता होते हुए दिल्ली रवाना हुए। सर्किट हाउस में उनके काफिले की तीन वाहन खड़ी है।

    यह भी पढ़ें-

    चंपई सोरेन के BJP में जाने से JMM को कितना होगा नुकसान? 14 सीटों पर दबदबा; अटकलों पर अब भाजपा नेताओं का आया जवाब

    Champai Soren: झारखंड में सियासी भूचाल, पूर्व CM चंपई सोरेन 3 विधायकों के साथ दिल्ली रवाना

    खबरें और भी