विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champai Soren: दिल्ली में चंपई सोरेन की जासूसी, पूर्व CM ने दर्ज कराया केस; पुलिस ने दो सब इंस्पेक्टर को दबोचा

Published: Wed, 28 Aug 2024 12:32 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2024 01:37 PM (IST)

Jharkhand News झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने अपने खिलाफ जासूसी का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में केस ...और पढ़ें

दिल्ली में चंपई के पीछे पड़े झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर (जागरण)
दिल्ली में चंपई के पीछे पड़े झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर (जागरण)

HighLights

  1. चंपई सोरेन ने झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर के खिलाफ करवाया केस
  2. चंपई सोरेन के साथ ही फ्लाइट में आ रहे थे झारखंड स्पेशल ब्रांच के एसआई

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिल्ली पुलिस में झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज करवाया है। चंपई सोरेन ने दोनों पर जासूसी के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के दोनों सब इंस्पेक्टर, चंपई सोरेन और असम के पूर्व सीएम को फॉलो कर रहे थे।

दो सब इंस्पेक्टर चंपई सोरेन के साथ ही फ्लाइट से कोलकाता से दिल्ली पहुंचे और ताज होटल में उनके करीब ही कमरा लिया। दोनों चंपई सोरेन की फोटो खींच रहे थे। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चंपई सोरेन (Champai Soren) के दिल्ली प्रवास में झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने उनको फॉलों किया। उनकी गतिविधियों की मानिटरिंग की।

दोनो सब इंस्पेक्टर को पकड़कर दिल्ली पुलिस ले गई

झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के दोनों सब इंस्पेक्टर हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस लेकर गई। पहले ये, अपने को पत्रकार बता रहे थे। लेकिन चंपई की शिकायत के बाद दोनों को दबोच लिया गया।

30 अगस्त को बीजेपी ज्वॉइन करेंगे चंपई सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता चंपई सोरेन शुक्रवार यानी 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने जहां सोमवार देर रात एक्स पर एक पोस्ट में इसकी घोषणा की थी वहीं, मंगलवार को चंपई सोरेन ने खुद इसकी घोषणा की थी।

चंपई सोरेन ने कहा कि उन्होंने जनता की मांग के बाद पीएम मोदी और अमित शाह पर भरोसा जताकर बीजेपी ज्वॉइन करने का फैसला लिया है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ भी की। बता दें कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन ने फिर से सीएम की कुर्सी संभाल ली थी और चंपई सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा था।

चंपई सोरेन की जासूसी पर पुलिस मुख्यालय ने दी सफाई

दिल्ली में मंत्री चंपाई सोरेन की जासूसी मामले में पकड़े गए विशेष शाखा के दो पदाधिकारियों के मामले में झारखंड पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में एक अधिकृत बयान जारी कर बताया है कि व्यक्ति विशेष की जासूसी की बात गलत है। दोनों ही पदाधिकारी सुरक्षा में प्रतिनियुक्त थे और वे अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस संबंध में सभी संबंधित जांच एजेंसियों को सूचना व सारी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। वस्तु स्थिति स्पष्ट होने के बाद उक्त दोनों ही पदाधिकारियों को मुक्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Champai Soren: ' पहले मैंने सोचा था संन्यास ले लूंगा लेकिन...', चंपई सोरेन ने बताई BJP ज्वॉइन करने की वजह

Champai Soren: दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिले चंपई सोरेन, 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।