Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आज होटवार जेल पहुंचे CM चम्‍पाई, हेमंत सोरेन से की मुलाकात; इन अहम मुद्दों पर दोनों के बीच हुई बातचीत

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 05:16 PM (IST)

    झारखंड के मुख्‍यमंत्री चम्‍पाई सोरेन ने आज रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों मे ...और पढ़ें

    चंपई सोरेन ने आज जेल में पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
    चंपई सोरेन ने आज जेल में पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री बसंत सोरेन। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर इनके बीच चर्चा हुई। गौरतलब है कि पांच अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधायक दल की बैठक बुलाई है।

    मुंबई और दिल्‍ली की तर्ज पर होगा महारैली का आयोजन

    मुंबई और दिल्‍ली की तर्ज पर अब झारखंड की राजधानी रांची में भी महारैली का आयोजन किया जाएगा। झामुमो इसकी मेजबानी करेगा। बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक के बाद ही महारैली के लिए तिथि का एलान कर दिया जाएगा।

    इस वजह से दो महानगरों ने हुई रैली

    बताते चलें कि उल्लेखनीय है कि मुंबई में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर और दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आइएनडीआइ की रैली हुई थी। अब बारी झारखंड की है। 

    महारैली से चुनाव प्रचार अभियान का आगाज

    महारैली में तमाम साथी दलों के कद्दावर नेताओं की मौजूदगी से झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपना अभियान चलाने में और बल मिलेगा। इसके साथ ही राज्य में आइएनडीआइए के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का भी आगाज होगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:

    Lok Sabha Election 2024: झारखंड में JMM ने खोल दिए पत्ते, लोकसभा की इन दो सीटों पर उतारे अपने उम्‍मीदवार

    Ranchi Land Scam: ED ने हेमंत सोरेन सहित पांच अन्‍य के खिलाफ दाखिल किया चार्जशीट, कोर्ट ने जारी किया समन