विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM बनते ही एक्शन में Champai Soren, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी

By Neeraj Ambastha Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 04 Feb 2024 01:56 PM (IST)

चंपई सोरेन मुख्यमंत्री का पद संभालते ही एक्शन में दिख रहे हैं। इस दौरान एक से बढ़कर एक फैसले ले ...और पढ़ें

CM बनते ही एक्शन में Champai Soren, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी;
CM बनते ही एक्शन में Champai Soren, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी;

राज्य ब्यूरो, रांची। चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद संभालते ही एक्शन में दिख रहे हैं। इस दौरान एक से बढ़कर एक फैसले ले रहे हैं। इसी बीच झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस दौरान भारतीय प्रशासनिक प्रशासनिक सेवा के तीन पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया और एक अधिकारी का स्थानांतरण किया गया है।

वहीं, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी तथा पुलिस महानिरीक्षक (संगठित अपराध), अपराध अनुसंधान विभाग सुदर्शन मंडल को कारा महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उद्योग निदेशक के पद से भोर सिंह यादव हटाए गए

उधर, कल्याण विभाग के प्रभारी सचिव अरबा राजकमल को नगर विकास विभाग के साथ उत्पाद एवं मध्य निषेध विभाग के प्रभारी सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

उद्योग निदेशक के पद से भोर सिंह यादव हटाए गए। उन्हें भू अर्जन, भू-अभिलेख निदेशक बनाया गया है। खेल निदेशक सुशांत गौरव को उद्योग निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। जियाडा के प्रबंध निदेशक शशि रंजन को खान निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ये भी पढ़ें: रबर स्टांप CM के आरोप पर Champai Soren ने दिया जवाब, आदिवासियों की चुनौतियों का भी किया जिक्र; पढ़ें Exclusive Interview

ये भी पढ़ें: झारखंड में अब तक 11 बार हुआ फ्लोर टेस्ट, तीन बार बहुमत साबित करने में नाकाम रही सरकार; पढ़ें सभी दलों का हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।