छठ और दीपावली पर घर वापसी बनी चुनौती, ट्रेनें फुल; महंगी बस-टैक्सी के अलावा क्या है रास्ता
दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन में टिकट की भारी किल्लत का सामना करना पड़ ...और पढ़ें

राजधानी, संपर्क क्रांति और स्वर्णजयंती एक्सप्रेस में भी टिकट की किल्लत, कई श्रेणियों में रिग्रेट।
HighLights
ट्रेनों में टिकट की भारी किल्लत, वेटिंग लंबी।
बसों का किराया 200 रुपये तक बढ़ने की आशंका।
टैक्सी से बिहार जाने में 22 हजार तक खर्च।
जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। नियमित ट्रेनों में सीटों की मारामारी है। स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक कई ट्रेनों में वेटिंग लंबी हो गई है, जबकि कुछ में टिकट मिलना बंद हो गया है।
स्पेशल ट्रेनों में भी पूरी राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में बिहार के अलग-अलग जिलों में घर जाने वाले यात्रियों को बस और टैक्सी का विकल्प तलाशना पड़ रहा है। दूसरी ओर, त्योहार नजदीक आने पर बस किराये में 100 से 200 रुपये तक बढ़ोतरी की आशंका है। टैक्सी से सफर करने पर 22 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है।
राजधानी और संपर्क क्रांति में भी सीटों की किल्लत
छह नवंबर को नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी में वेटिंग और सेकंड एसी में वेटिंग है। फर्स्ट एसी में टिकट उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 11 नवंबर को स्लीपर में टिकट नहीं मिल रहे हैं।
पुणे-हटिया एक्सप्रेस में चार नवंबर को स्लीपर की वेटिंग और थर्ड एसी की थी। 11 नवंबर को भी स्लीपर में वेटिंग और थर्ड एसी में वेटिंग है। दोनों तारीखों पर सेकंड एसी में टिकट उपलब्ध नहीं हैं। छह नवंबर को एसएमवीबी बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस के स्लीपर और सेकंड एसी में भी टिकट नहीं मिल रहे हैं।
स्पेशल ट्रेनों में भी वेटिंग से राहत नहीं
नियमित ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के बाद यात्रियों की उम्मीद स्पेशल ट्रेनों पर टिकी है, लेकिन इनमें भी कई तारीखों पर लंबी वेटिंग है। एसएमवीटी बेंगलुरु-हटिया स्पेशल में वेटिंग है।
आनंद विहार टर्मिनस-रांची स्पेशल में आठ नवंबर को वेटिंग है। हालांकि, कुछ स्पेशल ट्रेनों में अलग-अलग तारीखों पर आरएसी या कम वेटिंग भी है। ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार टिकट की स्थिति देखनी पड़ रही है।
बस किराये में 200 रुपये तक बढ़ोतरी की आशंका
ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के कारण बसों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। बस संचालकों के अनुसार, छठ नजदीक आने पर किराये में 100 से 200 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल रांची से भागलपुर जाने वाली बस का किराया 750 रुपये है, जो बढ़कर 850 रुपये तक पहुंच सकता है।
रांची से पटना का किराया 700 रुपये और बिहारशरीफ का 650 रुपये है। इन दोनों रूटों पर भी 200 रुपये तक बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। कुछ बस कंपनियों ने रेडबस जैसे ऑनलाइन टिकट बुकिंग ऐप पर बुकिंग बंद कर दी है।
बस संचालकों का कहना है कि त्योहार के दौरान टिकटों की बिक्री ऑफलाइन भी की जाएगी। अभी यात्री ऑनलाइन बुकिंग के समय अपनी पसंद की सीट चुन सकते हैं, लेकिन छठ नजदीक आने पर यह विकल्प नहीं मिल पाएगा।
टैक्सी से घर जाने में 22 हजार रुपये तक खर्च
ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के कारण कुछ लोग टैक्सी से घर जाने का विकल्प चुन रहे हैं। बिहारशरीफ के संदीप शुक्ला ने ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर टैक्सी बुक कराई। दरभंगा के अजय साहू ने भी परिवार और सामान के साथ सुविधाजनक सफर के लिए कार से जाने का निर्णय लिया।
रेगुलर ट्रेनों में सीट को हाल
चार नवंबर
पुणे- हटिया एक्सप्रेस
- क्लास - स्टेटस
- स्लीपर - वेटिंग 162
- थर्ड एसी - वेटिंग 157
- सेकंड एसी - रिग्रेट
- फर्स्ट एसी - वेटिंग 17
छह नवंबर
एसएमवीबी बेंगलुरु - हटिया एक्सप्रेस
- क्लास - स्टेटस
- स्लीपर - रिग्रेट
- थर्ड ईकोनामी - वेटिंग 70
- थर्ड एसी - वेटिंग 92
- सेकंड एसी - रिग्रेट
जम्मूतवी संबलपुर एक्सप्रेस
- दिल्ली- रांची
- स्लीपर - रिग्रेट
- थर्ड एसी - रिग्रेट
- सेकंड एसी - रिग्रेट
नई दिल्ली - रांची राजधानी एक्सप्रेस
- थर्ड एसी - वेटिंग 274
- सेकंड एसी - वेटिंग 100
- फर्स्ट एसी - रिग्रेट
झारखंड स्वर्णजयंती एक्सप्रेस
आनंदविहार- रांची
सभी श्रेणी में रिग्रेट
हटिया पुर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस
रांची - पटना
- स्लीपर - वेटिंग 53
- थर्ड इकोनामी - वेटिंग 14
- थर्ड एसी- वेटिंग 28
- सेकंड एसी - वेटिंग 9
रांची पटना जनशताब्दी
रांची -पटना
टू-एस - उपलब्ध 854
सीसी - वेटिंग 5
11 नवंबर
झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
आनंदविहार - रांची
- स्लीपर - रिग्रेट
- थर्ड ईकोनामी - वेटिंग 68
- थर्ड एसी - वेटिंग 85
- सेकंड एसी - वेटिंग 54
- फर्स्ट एसी - वेटिंग 8
नई दिल्ली - रांची राजधानी एक्सप्रेस
थर्ड एसी - वेटिंग 135
सेकंड एसी - रिग्रेट
फर्स्ट एसी - रिग्रेट
पुणे- हटिया एक्सप्रेस
क्लास - स्टेटस
- स्लीपर - वेटिंग 155
- थर्ड एसी - वेटिंग 156
- सेकंड एसी - रिग्रेट
- फर्स्ट एसी - रिग्रेट
12 नवंबर
एसएमवीबी बेंगलुरु - हटिया एक्सप्रेस
- स्लीपर - वेटिंग 124
- थर्ड इकोनामी - वेटिंग 58
- थर्ड एसी - वेटिंग 80
- सेकंड एसी - वेटिंग 37
- फर्स्ट एसी - वेटिंग - 13
हटिया पूर्णिया कोट
टूएस - वेटिंग 147
स्लीपर - रिग्रेट
थर्ड इकोनामी - वेटिंग 29
सेकंड एसी - रिग्रेट
स्पेशल ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट
08616 रांची–शालीमार स्पेशल
- 6 नवंबर: स्लीपर 257, थर्ड एसी 54, सेकंड एसी 19
- 11 नवंबर: स्लीपर 283, थर्ड एसी 58, सेकंड एसी 15
- 13 नवंबर: स्लीपर 289, थर्ड एसी 61, सेकंड एसी 21
08615 शालीमार–रांची स्पेशल
- 5 नवंबर: स्लीपर 289, थर्ड एसी 59, सेकंड एसी 8
- 12 नवंबर: स्लीपर 283, थर्ड एसी 60, सेकंड एसी 13
09620 रांची–अजमेर स्पेशल
- 8 नवंबर: स्लीपर आरएसी 27, थर्ड एसी 157, सेकंड एसी 25
- 15 नवंबर: स्लीपर आरएसी 25, थर्ड एसी आरएसी 33, सेकंड एसी वेटिंग 6
09619 अजमेर–रांची स्पेशल
- 6 नवंबर: स्लीपर वेटिंग 70, थर्ड एसी 41, सेकंड एसी 15
- 13 नवंबर: स्लीपर वेटिंग 28, थर्ड एसी 41, सेकंड एसी आरएसी 7
- 20 नवंबर: स्लीपर 32, थर्ड एसी 165, सेकंड एसी 27
08661 रांची–अलीपुरद्वार स्पेशल
- 2 नवंबर: स्लीपर 598, थर्ड एसी 30, सेकंड एसी 13
- 9 नवंबर: स्लीपर 507, थर्ड एसी आरएसी 5, सेकंड एसी आरएसी 2
08662 अलीपुरद्वार–रांची स्पेशल
- 4 नवंबर: स्लीपर 582, थर्ड एसी 32, सेकंड एसी आरएसी 4
- 11 नवंबर: स्लीपर 543, थर्ड एसी 38, सेकंड एसी 4
08637 हटिया–एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल
- 4 नवंबर: स्लीपर वेटिंग 22, थर्ड इकोनॉमी 283, थर्ड एसी 132, सेकंड एसी वेटिंग 11
- 11 नवंबर: स्लीपर वेटिंग 19, थर्ड इकोनॉमी 222, थर्ड एसी आरएसी 19, सेकंड एसी वेटिंग 22
08638 एसएमवीटी बेंगलुरु–हटिया स्पेशल
- 6 नवंबर: स्लीपर और सेकंड एसी में टिकट उपलब्ध नहीं, थर्ड इकोनॉमी वेटिंग 74, थर्ड एसी वेटिंग 92
- 13 नवंबर: स्लीपर में टिकट उपलब्ध नहीं, थर्ड इकोनॉमी वेटिंग 20, थर्ड एसी वेटिंग 34, सेकंड एसी वेटिंग 28
02877 रांची–आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल
- 7 नवंबर: स्लीपर वेटिंग 7, थर्ड एसी 32, सेकंड एसी वेटिंग 1, फर्स्ट एसी 1
- 14 नवंबर: स्लीपर आरएसी 20, थर्ड एसी आरएसी 30, सेकंड एसी वेटिंग 10, फर्स्ट एसी वेटिंग 2
02878 आनंद विहार टर्मिनस–रांची स्पेशल
- 8 नवंबर: स्लीपर वेटिंग 93, थर्ड एसी 67, सेकंड एसी में टिकट उपलब्ध नहीं, फर्स्ट एसी वेटिंग 6
- 15 नवंबर: स्लीपर वेटिंग 55, थर्ड एसी 34, सेकंड एसी वेटिंग 14, फर्स्ट एसी वेटिंग 7
