विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News : हेमंत सोरेन की याचिका पर शुक्रवार को HC में होगी सुनवाई, कोर्ट के रूख पर रहेगी ED की निगाह

By Dilip KumarEdited By: Shashank Shekhar
Published: Thu, 05 Oct 2023 10:50 PM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। सीएम सोरेन ने ईडी के समन के ...और पढ़ें

हेमंत सोरेन की याचिका पर शुक्रवार को HC में होगी सुनवाई
हेमंत सोरेन की याचिका पर शुक्रवार को HC में होगी सुनवाई

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि वे हाईकोर्ट जाएं
  2. हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट से पीड़क कार्रवाई पर रोक का आग्रह किया

राज्य ब्यूरो, रांची। ईडी के समन के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। ईडी हाईकोर्ट में पहली सुनवाई तक इंतजार करेगी। कोर्ट का क्या रूख होगा, इस पर ईडी की नजर है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट से पीड़क कार्रवाई पर रोक का भी आग्रह किया है। उन्होंने हाईकोर्ट में बताया है कि उन्हें केंद्र के इशारे पर ईडी परेशान कर रही है।

पूर्व में उन्होंने ईडी को जांच में सहयोग किया था और ईडी कार्यालय गए भी थे। उन्होंने ईडी को अपने आय-व्यय का पूरा ब्यौरा भी सौंपा था। इसके बावजूद ईडी उन्हें दूसरे-दूसरे मामलों में समन कर परेशान कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गए हाईकोर्ट 

मुख्यमंत्री इससे पहले सुप्रीम कोर्ट गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि वे हाईकोर्ट जाएं और अपनी बात रखें। एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने अपने वकील के माध्यम से पांचवें समन के विरुद्ध अपना जवाब ईडी कार्यालय को भिजवाया था।

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर, पंचायतों पर सरकार मेहरबान; जानिए आपके हित में क्या है फैसले

उन्होंने ईडी से कहा था कि जब तक कोर्ट से कोई आदेश नहीं आ जाता है। तब तक ईडी किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करे।

यह भी पढ़ें: बिहार के बाद जाति जनगणना को लेकर झारखंड में सुगबुगाहट तेज, हेमंत सोरेन बोले- यह हमारी पुरानी मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।