यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chirag Paswan: क्या झारखंड में चिराग की टूट जाएगी NDA से दोस्ती? 28 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान, पारस भी लगा रहे जोर
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड विधानसभा चुनाव में भी हिस्सा लेगी। पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसकी जानकारी ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड में 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी : विरेंद्र प्रधान
- रामकिशोर सावंत समेत 500 लोगों ने लोजपा (रामविलास) का दामन थाम लिया
- लोजपा (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष ने की झारखंड विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की घोषणा
जागरण संवाददाता, रांची। लोक जनशक्ति पार्टी में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा सह चतरा जिला प्रभारी रामकिशोर सावंत समेत 500 लोगों ने लोजपा का दामन थाम लिया।
इस अवसर पर हजारीबाग स्थानीय नगर भवन टाउन हाल में लोक जनशक्ति पार्टी का मिलन समारोह का आयोजन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओबीसी मोर्चा सह चतरा जिला प्रभारी रामकिशोर सावंत के द्वारा की गई। जिसमें हजारों की संख्या मे समर्थक पहुंचे।
रालोजपा के रामगढ़ विधान सभा चुनाव प्रभारी बने राज कुमार रवानी
वहीं, पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज ने आगामी झारखंड में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए जिला वार प्रभारी नियुक्त किया है।
इसमें रामगढ़ जिला के सिरका बुधबाजार निवासी राज कुमार रवानी को लोक जनशक्ति पार्टी के रामगढ़ विधान सभा चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
मौके पर शनिवार को उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधान सभा सहित झारखंड राज्य के सभी विधान सभा सीट पर चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को जिताने के लिए कृत संकल्प रहेंगे। कोयलांचल के दर्जनों लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज को इसके लिए बधाई दी है।