Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aman Sahu Encounter: गैंगस्टर अमन साहू मुठभेड़ मामले में नया मोड़! अब CID ने केस को किया टेकओवर

    Updated: Wed, 23 Apr 2025 07:18 PM (IST)

    सीआईडी ने गैंगस्टर अमन साहू मुठभेड़ मामले की जांच शुरू कर दी है। पलामू के चैनपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी को सीआईडी ने अपने हाथ में लेकर नया केस दर्ज क ...और पढ़ें

    गैंगस्टर अमन साहू मुठभेड़ मामले में सीआइडी ने केस दर्ज कर शुरू कर दी है जांच
    गैंगस्टर अमन साहू मुठभेड़ मामले में सीआइडी ने केस दर्ज कर शुरू कर दी है जांच

    HighLights

    1. गैंगस्टर अमन साहू मुठभेड़ मामले में सीआइडी ने केस दर्ज कर शुरू कर दी है जांच
    2. चैनपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए सीआइडी ने दर्ज किया है नया केस

    राज्य ब्यूरो, रांची। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारीढोड़ा में 11 मार्च को मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर अमन साहू के मामले में सीआइडी ने जांच शुरू कर दी है।

    सीआइडी ने चैनपुर थाने में तत्कालीन एटीएस के इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए सीआइडी थाने में नया केस दर्ज किया है और अनुसंधान शुरू कर दिया है।

    सीआइडी ने चैनपुर थाने में दर्ज केस की फाइल, संबंधित दस्तावेज आदि को भी अपने जिम्मे ले लिया है। अमन साहू उर्फ अमन साव मामले में उसकी मां ने झारखंड उच्च न्यायालय में शिकायत की है, जिसमें अभी सुनवाई नहीं हुई है।

    अमन साहू कुख्यात अपराधी था। रांची के एक केस में उसे झारखंड एटीएस की टीम छत्तीसगढ़ के रायपुर जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लौट रही थी।

    11 मार्च को हुआ था एनकाउंटर

    11 मार्च की सुबह पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में अमन साहू ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। उसने एक जवान का इंसास भी छीन लिया था और एटीएस के जवानों पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया था। इस घटना में एटीएस का जवान भी जख्मी हो गया था।

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand: हेमंत राज में ये क्या? 140 की बीयर 170 में... दुकानदारों ने कहा- अधिकारियों को भी देना पड़ता है कमीशन