Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हाथरस में भगदड़ की घटना पर CM चंपई और हेमंत सोरेन ने व्यक्त किया शोक, एक्स पर पोस्ट कर जताया दुख

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 08:59 PM (IST)

    मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई और 130 से अधिक ...और पढ़ें

    हाथरस में भगदड़ की घटना पर सीएम चंपई और हेमंत सोरेन ने जताया दुख
    हाथरस में भगदड़ की घटना पर सीएम चंपई और हेमंत सोरेन ने जताया दुख

    HighLights

    1. मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं- सीएम चंपई
    2. शोकाकुल परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं- हेमंत सोरेन

    डिजिटल डेस्क, रांची। उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई और इस घटना में 130 से अधिक लोगों को मौत हो चुकी है। बता दें कि इस घटना में मृतकों की पहचान की जा रही है और प्रशासन ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।

    इस भगदड़ की घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने का दुःखद समाचार मिला है।

    मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।

    हेमंत सोरेन ने भी शोक किया व्यक्त

    इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हाथरस में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान अचानक मची भगदड़ में हुई जान की क्षति अत्यंत शोकजनक और मर्मान्तक है।

    इस दुखद परिस्थिति में हमारी प्रार्थना है कि मरांग बुरु दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इनके अलावा देश के कई मंत्री और नेताओं ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढे़ं-

    झारखंड विस चुनाव से पहले जोबा माझी ने केंद्र सरकार से की ये बड़ी मांग, बिहार-ओडिशा भी इस डिमांड के लिए कर रहे संघर्ष

    Dhanbad News: अचानक अस्पताल में पहुंची DC माधवी मिश्रा पहुंची, चारों तरफ मच गया हड़कंप; लचर व्यवस्था देख दे डाली चेतावनी