Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren : रांची के मंच से हेमंत सोरेन ने BJP को दिया बड़ा संदेश; कहा- शह-मात का खेल चलता रहेगा

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 04:37 PM (GMT+05:30)

    Hemant Soren झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श ...और पढ़ें

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फोटो- एक्स हैंडल
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फोटो- एक्स हैंडल

    HighLights

    1. रांची में नियुक्ति वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    2. CM ने 13 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाया
    3. 'कभी-कभी विरोधियों के षड्यंत्र को समझ नहीं पाते'

    राज्य ब्यूरो, रांची। Hemant Soren झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पांच महीने जेल में रहने का मौका मिला, लेकिन हम कहते हैं 'जाको राखे साइयां मार सके न कोई'। भाजपा के लोग कितनी साजिश करेंगे? हमें इससे कभी डर नहीं लगा। हमें पता है कि अपना काम कैसे करवाना है। हमें पता है कि कैसे लड़ना है।

    दरअसल, धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में नियुक्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांकेतिक रूप से 24 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद भीड़ को संबोधित किया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कोरोना के बाद हालात सामान्य तो हुआ, लेकिन हमारे विरोधियों का षड्यंत्र शुरू हो गया। अलग-आलम माध्यमों और संस्थानों के माध्यम से मुझे काम करने से रोकने के लिए षड्यंत्र किया। कभी-कभी हम आदिवासी विरोधियों के षड्यंत्र को समझ नहीं पाते, जिसके कारण पांच महीने जेल में रहना पड़ा।

    शह-मात का खेल आगे भी चलेगा- हेमंत सोरेन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जितना भी षड्यंत्र करना है कर लें। इनके षड्यंत्र से ना कभी डरे हैं और ना कभी डरेंगे। वह अपने काम को अंजाम तक पहुंचाना जानते हैं। विरोधियों से लोहा लेना जानते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शह-मात का खेल आगे भी चलेगा।

    खबरें और भी

    हेमंत सोरेन ने उद्योग धंधों के निजीकरण करने का केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एचईसी को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की नहीं है। यह राज्य सरकार के अधिकार से भी बाहर है, लेकिन केंद्र सरकार हमें इसे सुपुर्द कर दे तो इसकी तस्वीर भी बदलकर दिखा देंगे।

    यह शांत नहीं है और आगे भी शांत नहीं रहेंगे- हेमंत सोरेन

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सारे षड्यंत्र के बावजूद भी विपक्ष को न्यायालय में भूमि की खानी पड़ी, लेकिन यह शांत नहीं है और आगे भी शांत नहीं रहेंगे। इनकी प्रवृत्ति ही ऐसे आचरण करने की है, लेकिन हम भी अपने आचरण से बाज नहीं आयेंगे और काम करते रहेंगे।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम के दौरान 13 अग्निशमन वाहनों को भी हरी झंडी दिखा रवाना किया। वाहन 15 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए हैं। उन्होंने धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में इन वाहनों को रवाना किया।

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand Teacher News: CM सोरेन ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को दिया तोहफा, 1500 टीचरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    झारखंड में चुनाव से पहले BJP के साथ होगा 'खेला'? सरयू की हेमंत सोरेन से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी टेंशन