विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

8 जुलाई को CM हेमंत सोरेन की कैबिनेट का होगा विस्तार, इन 2 चेहरों को मिल सकती है जगह; सभी मंत्री फिर लेंगे शपथ

Published: Sat, 06 Jul 2024 10:44 PM (IST)

सोमवार को हेमंत सोरेन विधानसभा के विशेष सत्र में बहुमत हासिल करने के तत्काल अपनी सरकार की कैबिनेट का विस्तार ...और पढ़ें

8 जुलाई को CM हेमंत सोरेन करेंगे अपनी कैबिनेट का विस्तार (फाइल फोटो)
8 जुलाई को CM हेमंत सोरेन करेंगे अपनी कैबिनेट का विस्तार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राजभवन में शुरू हुई तैयारियां, साढ़े तीन बजे जुटेंगे गठबंधन के चुने हुए मंत्री
  2. निवर्तमान कैबिनेट के सभी सदस्य शामिल होंगे शपथ ग्रहण में, दो नए नाम संभव
  3. आज मुख्यमंत्री निवास में गठबंधन के विधायक दल की बैठक, तीनों दल जुटेंगे

राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा के विशेष सत्र में बहुमत हासिल करने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार करेंगे। इस कैबिनेट विस्तार में वर्तमान में शामिल सभी मंत्री एक बार फिर शपथ ग्रहण करेंगे।

इसके अलावा दो नए नाम जुड़ने की भी संभावना है। इनमें से एक कांग्रेस से और एक झारखंड मुक्ति मोर्चा से होगा। दोनों दलों के नेताओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

इसके साथ-साथ राजभवन में भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां होने की सूचना है। सरकार के आग्रह पर ही राजभवन की ओर से सोमवार को दोपहर 3.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

बहुमत भी साबित करेगी हेमंत सरकार

सोमवार को हेमंत सोरेन सरकार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी और इसके कुछ देर बाद ही कैबिनेट विस्तार किए जाने की सूचना है। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अभी तक की तैयारियों के अनुसार सामेवार को साढ़े तीन बजे शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

इसमें निवर्तमान कैबिनेट के सभी सदस्यों के शामिल होने की सूचना है। झामुमो और कांग्रेस के कोटे के सभी मंत्री नए कैबिनेट में भी बने ही रहेंगे। राजद के एक मात्र विधायक भी शुरू से ही गठबंधन सरकार के मंत्री हैं और उन्हें एक बार फिर मौका मिलेगा।

दो नए चेहरे होंगे शामिल, इरफान-बैद्यनाथ की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में चर्चा के अनुसार इस बार कैबिनेट विस्तार में दो नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद कांग्रेस को एक विधायक को मंत्री पद के लिए चुनना है। सूचना के अनुसार आलमगीर आलम की जगह पर डा. इरफान अंसारी का नाम कैबिनेट में शामिल हो सकता है।

कांग्रेस आलाकमान की ओर से नए मंत्री के लिए रविवार की शाम तक सहमति मिल सकती है जिसके बाद ही नाम का अधिकृत तौर पर खुलासा किया जाएगा। दूसरा चेहरा झामुमो से बैद्यनाथ राम हो सकते हैं। इस प्रकार कैबिनेट में अनुसूचित जाति वर्ग से एक मंत्री शामिल हो जाएंगे।

राजद कोटे के मंत्री सत्यानंद अनुसूचित जाति वर्ग से मंत्री थी लेकिन अब वे अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल हो गए हैं। इस कारण अनुसूचित जाति वर्ग के एक प्रतिनिधि को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें-

Hemant Soren: तीसरी बार झारखंड के CM बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; देखें हर पल की शानदार तस्वीरें

Hemant Soren: हेमंत सोरेन को घेरने के लिए BJP ने बनाया मास्टर प्लान, विधानसभा में दो मुद्दों पर होगी आक्रामक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।