Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    त्योहारों पर जुलूस में उत्तेजक गाना नहीं बजना चाहिए, प्रशासन पूजा समितियों को प्री-रिकॉर्डेड गानों की पेनड्राइव दे

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 10:15 AM (IST)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी त्योहारों के मद्देनजर सभी जिलों के डीसी, एसएसपी और एसपी के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने शां ...और पढ़ें

    ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर मुख्यमंत्री ने की हाई-लेवल बैठक, पुलिस को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश। (फोटो: पुलिस विभाग)

    ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर मुख्यमंत्री ने की हाई-लेवल बैठक, पुलिस को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश। (फोटो: पुलिस विभाग)

    HighLights

    1. पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें, गुप्तचरों को भी जोड़ें।

    2. भड़काऊ गानों पर रोक, उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई।

    3. संवेदनशील इलाकों, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखें।

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निकट भविष्य में आने वाले त्योहार ईद, सरहुल व रामनवमी के मद्देनजर गुरुवार को आवासीय कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीसी, एसएसपी, एसपी के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

    उन्होंने पर्व त्योहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा, साफ-सफाई व बिजली-पानी की आपूर्ति सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा के क्रम में कई अहम निर्देश दिया।

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से व आपसी सद्भाव से सभी पर्व त्योहार संपन्न कराएं। त्योहार के नाम पर अशांति, हिंसा व उपद्रव नहीं हों, ऐसे में पुलिस प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड में रहे। विधि व्यवस्था बनाने में खलल डालने वालों पर त्वरित कार्रवाई करें।

    जुलूस के दौरान भड़काउ व उत्तेजक गाने नहीं बजे, विधि व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटें। इसके लिए जिला प्रशासन सभी पूजा समितियों और अखाड़ों से समन्वय बनाकर उन्हें प्री-रिकार्डेड रिकार्ड गानों की पेनड्राइव उपलब्ध कराए।

    त्योहारों पर जिलों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती करें, गुप्तचरों को भी इससे जोड़ें ताकि सभी तरह की सूचनाएं मिलती रहे। उन्होंने त्योहारों के मौके पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा व जुलूस के दौरान तमाम गतिविधियों का दस्तावेज भी तैयार करें। इससे व्यवस्था बनाने में सहयोग मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जो दिया निर्देश

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ईद, सरहुल व रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के साथ हनुमान जयंती व महावीर जयंती सहित कुछ और पर्व भी मनाने की परंपरा चलती आ रही है। संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों के आसपास कड़ी सुरक्षा करें।

    खबरें और भी

    यहां किसी भी सूरत में किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि नहीं हो, जिससे शांति भंग होने की आशंका हो। इसके लिए सभी समुदाय के लोगों का सहयोग लें। त्योहारों में निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर जुलूस रूट तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों की विशेष निगरानी करें।

    इसके लिए जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन कर सुरक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी करें। पुलिस बलों को सुरक्षा से संबंधित तमाम उपकरणों की भी उपलब्धता सुनिश्चित करें। कुछ लोग ऐसे मौके पर अशांति व उपद्रव की जुगत में रहते हैं।

    ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। इंटरनेट मीडिया की भी निगरानी करें व अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करें। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चों की भागीदारी होती है।

    जुलूस मार्ग में सेफ जोन बनाकर रखें

    ऐसे में उनकी सुविधा तथा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करें। अगर किसी वजह से कोई अप्रिय घटना हो जाय तो उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए सारी तैयारियां रखें। जुलूस मार्ग में जगह-जगह सेफ जोन बनाकर रखें।

    यहां आपातकालीन स्थिति से निपटाने की भी पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। शोभा यात्रा के दौरान जुलूस मार्ग में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था कराएं।

    संवेदनशील स्थलों तथा धार्मिक स्थलों के आसपास सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करें, शोभा यात्रा की वीडियोग्राफी करें, जुलूस मार्ग में ड्रोन के माध्यम से एरियल सर्विलांस की भी व्यवस्था करें।

    फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, दंगा रोधी वाहनों और, वाटर कैनन जैसे सभी सुरक्षात्मक उपकरणों को तैयार रखें, ताकि आपातकालीन स्थिति में उसका त्वरित इस्तेमाल हो सके। शोभा यात्रा में शामिल होने वाले झंडों की लंबाई को लेकर हाईकोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित करें।

    एक नजर में निर्देश

    • भड़काऊ गानों पर रोक: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जुलूस में कोई भी उत्तेजक गाना नहीं बजना चाहिए। प्रशासन पूजा समितियों को प्री-रिकॉर्डेड गानों की पेनड्राइव दे।

    • सख्ती के निर्देश: विधि व्यवस्था में खलल डालने वालों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए हैं।

    • सुरक्षा तकनीक: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

    • झंडों की लंबाई: रामनवमी और अन्य शोभा यात्राओं में झंडों की लंबाई को लेकर हाईकोर्ट के आदेशों का पालन अनिवार्य होगा।

    • आपातकालीन तैयारी: बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति के साथ-साथ फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और दंगा रोधी वाहनों को तैयार रखने का निर्देश।

    बैठक के दौरान सीएम के साथ ये रहे मौजूद

    वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक के दौरान सीएम के साथ उनके आवासीय कार्यालय में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा, एडीजी अभियान टी कंडास्वामी, आइजी विशेष शाखा प्रभात कुमार, आइजी अभियान माइकल राज और आइजी प्रोविजन मयूर पटेल कन्हैयालाल मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- रांची ट्रैफिक अलर्ट: ईद और सरहुल को लेकर रूट डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले देख लें बंद रास्तों की लिस्ट