विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प करेंः रघुवर

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Wed, 10 May 2017 12:23 PM (IST)

बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार बैशाख पूर्णिमा को मनाया जाता हैं।

महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प करेंः रघुवर
महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प करेंः रघुवर

ऩई दिल्ली, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुद्ध पूर्णिमा पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध सत्य, ज्ञान और अहिंसा के प्रतीक हैं। आइए आज हम पूरी निष्ठा से उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प करें।

बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार बैशाख पूर्णिमा को मनाया जाता हैं। पूर्णिमा के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण समारोह भी मनाया जाता है।

इस दिन 563 ईपू में बुद्ध का जन्म लुंबिनी, भारत (आज का नेपाल) में हुआ था। इस पूर्णिमा के दिन ही 483 ईपू में 80 वर्ष की आयु में, देवरिया जिले के कुशीनगर में निर्वाण प्राप्त किया था।