Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jhrkhand Weather Update : झारखंड में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, अभी सताते रहेंगे कोहरा-धुंध और बादल; कई जिलों में होगी बारिश

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 09:13 AM (GMT+05:30)

    Jharkhand Weather News झारखंड में अगले पांच दिनों में मौसम को लेकर अनुमान जताया गया है। इसमें प्रदेश के मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांक ...और पढ़ें

    Jhrkhand Weather : झारखंड में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, अभी सताते रहेंगे कोहरा-धुंध और बादल; कई जिलों में होगी बारिश
    Jhrkhand Weather : झारखंड में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, अभी सताते रहेंगे कोहरा-धुंध और बादल; कई जिलों में होगी बारिश

    HighLights

    1. दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्‍न दबाव का क्षेत्र, 5 दिसंबर के बाद होगी वर्षा
    2. अगले 5 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं

    जासं, रांची। झारखंड में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में फिलहाल जहां मौसम शुष्क है। वहीं, दूसरी ओर दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्‍न दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

    इसका असर पूरे राज्य में 5 दिसंबर के बाद से देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार निम्न दबाव का असर अब डिप्रेशन में बदल गया है। इसके 3 दिसंबर के आसपास चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि निम्न दबाव का असर 4 दिसंबर की शाम के बाद चेन्‍नई और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश और आसपास के उत्तरी तामिलनाडु तटों को चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है।

    इस कारण झारखंड के कई जिलों में 5 दिसंबर से वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में अगले 5 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    2 और 4 दिसंबर को सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्‍क बना रहेगा।

    उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को राज्‍य के दक्षिणी हिस्से यानी सिमडेगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा में कहीं कहीं हल्‍की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

    वहीं, 6 दिसंबर को राज्‍य में कुछेक स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा होने की संभावना है। 7 दिसंबर को राज्‍य के दक्षिणी हिस्से में कहीं कहीं हल्‍की वर्षा होने की संभावना है।

    सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के कुछेक जगहों पर हल्की वर्षा रिकार्ड की गई। सबसे अधिक वर्षा 23.5 मिमी लोहरदगा में रिकार्ड की गई।

    वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री जमशेदपुर का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री चाईबासा का रिकार्ड किया गया।

    रांची का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    ऐसा रहेगा राज्य का मौसम

    2 दिसंबर : सुबह में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाए रहने और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा।

    3 दिसंबर : सुबह में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाए रहने और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा।

    4 दिसंबर : सुबह में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाए रहने और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा।

    5 दिसंबर : राज्य के दक्षिणी हिस्से में कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना।

    ऐसा रहेगा राजधानी रांची का मौसम

    2 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस।

    3 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस।

    4 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस।

    5 दिसंबर : सामान्यत: बादल छाए रह सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस।

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand News: आज बहरागोड़ा आएंगे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मेगा स्वास्थ्य शिविर का करेंगे उद्घाटन

    'झारखंड के 136 हजार करोड़ रुपये पर कुंडली मारकर बैठा है केंद्र', मोदी सरकार पर क्यों भड़क गए CM हेमंत सोरेन