Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छठे चरण से आइएनडीआइए को अधिक उम्मीद, जीत हासिल करने के लिए झोंक दी पूरी ताकत; प्रचार के लिए आ रहीं प्रियंका गांधी

    Updated: Wed, 22 May 2024 10:17 AM (IST)

    Jharkhand Lok Sabha Election 2024 झारखंड में छठे चरण के चुनाव के लिए जिन सीटों पर मतदान होना है वहां से आइएनडीआइए को अधिक उम्मीद है इसलिए पार्टी ने व ...और पढ़ें

    छठे चरण से आइएनडीआइए को अधिक उम्मीद, लगाया पूरा जोर
    छठे चरण से आइएनडीआइए को अधिक उम्मीद, लगाया पूरा जोर

    HighLights

    1. झारखंड में छठे चरण के चुनाव के लिए रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह में मतदान होना है
    2. इन सीटों से आइएनडीआइए और झामुमो को है अधिक उम्‍मीद
    3. पार्टी के स्‍टार प्रचारक जमकर कर रहे चुनाव प्रचार, प्रियंका गांधी भी आएंगी झारखंड

    राज्य ब्यूरो, रांची।  Jharkhand  Lok Sabha Election 2024 : झारखंड में अगले चरण के चुनाव में जिन चार सीटों पर वोट पड़ने हैं वहां आइएनडीआइए को अधिक संभावनाएं दिख रही हैं और यही कारण है कि चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी गई है। इस चरण की सीटों पर कांग्रेस के मजबूत होते जनाधार को देखते हुए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव प्रचार करने आ रही हैं।

    झामुमो ने भी छठे चरण के चुनाव के लिए लगाई पूरी ताकत

    दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी पूरी ताकत लगा दी है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में शरीक होकर पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं। कल्पना सोरेन मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान की अपील करने पहुंची थीं।

    गठबंधन के नेता चारों सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बड़ी सभाओं से लेकर नुक्कड़ सभा तक आयोजित कर रहे हैं। जिन चार सीटों पर चुनाव होना है उन सभी सीटों पर सीधा मुकाबला होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कोई तीसरा मजबूत कोण नहीं होने से मुकाबले पर असर पड़ रहा है।

    प्रियंका की रैली को लेकर तैयारियां पूर्ण

    अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी सभा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि सभा की तैयारी हेतु कार्यक्रम स्थल हाईटेंशन मैदान लोवाडीह, नामकुम का प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा कर जायजा लिया ताकि सभा में भाग लेने वाले नेताओं कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि चुनाव के प्रथम चरण से ही लोगों को प्रियंका गांधी द्वारा झारखंड में सभा करने की उम्मीद थी जो अब पूरा होने जा रही है। मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर जायजा लेने के लिए पहुंचनेवाले नेताओं में मानस सिन्हा, राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलको, सतीश पाल मुंजनी, अशोक चौधरी, संजय लाल पासवान, शिवकुमार भगत आदि शामिल थे।

    ये भी पढ़ें:

    टेंडर कमीशन में एक ही महीने में आलमगीर ने कमा लिए 123 लाख रुपये, पढ़ें किस टेंडर में हुई कितने रुपये की वसूली

    'दिल से... हेमंत वी मिस यू', अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के पूर्व CM पर लुटाया प्यार