Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'राहुल गांधी उस इलाके में आएंगे तो...' भाजपा नेता के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार

    By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 03:41 PM (IST)

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पलटवार किया है। इस दौरान जमकर निशाना साधा है। र ...और पढ़ें

    'राहुल गांधी उस इलाके में आएंगे तो...' भाजपा नेता के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार
    'राहुल गांधी उस इलाके में आएंगे तो...' भाजपा नेता के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार

    HighLights

    1. राहुल गांधी चुनाव के दौरान धर्मनिरपेक्ष दिखना चाहते हों- निशिकांत दुबे
    2. निशिकांत दुबे को कोई गंभीरता से नहीं लेता- राजेश ठाकुर

    एजेंसी, रांची। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर अब झारखंड की सियासत गरमा गई है। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस बयान पर पलटवार करते हुए उन पर जमकर निशाना साधा है।

    इस दौरान राजेश ठाकुर ने कहा कि निशिकांत दुबे को कोई गंभीरता से नहीं लेता। वह ऐसी बातें कहते रहते हैं, लेकिन उन्हें क्या पता कि राहुल गांधी कहां जा रहे हैं? भाजपा सांसद डरे हुए हैं। इसलिए, आनन-फानन में ऐसे बयान दे रहे हैं।

    निशिकांत दुबे डरे हुए- राजेश ठाकुर

    कांग्रेस नेता ने आगे यह भी कहा कि निशिकांत दुबे डरे हुए हैं कि अगर राहुल गांधी उस इलाके में आएंगे तो कहां जाएंगे। वह ऐसा बयान देने वाले अकेले नहीं हैं, अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी ऐसी बातें की हैं। अब जब वे परेशान हो गए हैं तो वे ऐसे बयान देंगे।

    राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में अभी सिर्फ भारत जोड़ो न्याय यात्रा की चर्चा है। इसलिए, चिंता मत करिए। सिर्फ उन्होंने ही नहीं, बल्कि अन्य कई नेताओं में डर दिख रहा है।

    निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को लेकर क्या कुछ कहा

    दरअसल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी द्वारा अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान देवघर और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का दौरा नहीं करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि शायद राहुल गांधी मुझसे बहुत प्यार करते हैं, इसलिए वह गोड्डा लोकसभा क्षेत्र (अपनी भारत जोड़ो) में नहीं जा रहे हैं और यात्रा वह गोड्डा और देवघर जिले में नहीं लेकर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने आगे यह भी कहा कि हो सकता है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता 'पूजा-पाठ' के लिए दबाव बना रहे हों और राहुल गांधी चुनाव के दौरान धर्मनिरपेक्ष दिखना चाहते हों... यही वजह है कि वह गोड्डा लोकसभा नहीं आ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra: दो से पांच फरवरी के बीच झारखंड में कदम रखेंगे राहुल गांधी, राज्‍य में दो चरण में होगी यह यात्रा

    ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने जारी की सभी लोकसभा क्षेत्र के लिए पार्टी संयोजकों की लिस्ट, जानिए किसे कहां मिली कमान