विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने BJP को बताया लोकतंत्र का हत्यारा, बोले- ED के जरिए राज्य सरकारों को किया जा रहा परेशान

By Ashish JhaEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 05 Nov 2023 10:02 AM (IST)

Jharkhand News प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने भाजपा को लोकतंत्र का हत्यारा बताया है। कहा ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने BJP को बताया लोकतंत्र का हत्यारा, बोले- ED के जरिए राज्य सरकारों को किया जा रहा परेशान
कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने BJP को बताया लोकतंत्र का हत्यारा, बोले- ED के जरिए राज्य सरकारों को किया जा रहा परेशान

HighLights

  1. ईडी के जरिए राज्य सरकारों को परेशान कर रही भाजपा : सिन्हा
  2. भाजपा को छत्तीसगढ़ में पूरी तरह चुनाव हारने का डर : सिन्हा

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पर जो आरोप भाजपा लगा रही है, इससे यह साफ पता चलता है कि चुनाव पूर्व ही भाजपा ने यह मान लिया है कि वे छत्तीसगढ़ में चुनाव हार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जिस प्रकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है यह देश की जनता को पता है। कांग्रेस लोकतंत्र की निर्माणकर्ता है, लेकिन भाजपा उस लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

ईडी के जरिए भाजपा कर रही परेशान

उन्होंने कहा कि ईडी के जरिए भाजपा गैर भाजपा शासित राज्यों को लगातार परेशान कर रही है और कैसे बिना साक्ष्य ईडी काम कर रही है यह किसी से छिपा नहीं है। भाजपा सिर्फ प्रेस कांफ्रेस कर कांग्रेस के ऊपर आरोप लगाने वाली पार्टी बनकर रह गई है।

भाजपा को छत्तीसगढ़ में पूरी तरह चुनाव हारने का डर सता रहा है और यही कारण है कि छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ झारखंड में भाजपा नेता प्रेस कांफ्रेस कर रहे हैं और सत्य से परे बिना सबूत के इल्जाम लगा रहे हैं, जो उनकी हताशा का परिचायक है।

वोट खरीदने के लिए पैसे का दुरुपयोग

इधर, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को छत्तीसगढ़ में चल रही बघेल सरकार को महादेव बेटिंग ऐप स्कैंडल पर प्रदेश भाजपा ने कठघरे में खड़ा किया है।

प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा शुरू से कहती आई है कि महादेव बेटिंग ऐप स्कैंडल को बघेल सरकार का संरक्षण और समर्थन प्राप्त था।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि ईडी की जांच से यह खुलासा हो गया है कि कांग्रेस की बघेल सरकार का साइड बिजनेस ही बेटिंग था। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के विकास को बेटिंग पर डाल दिया। भूपेश बघेल ने सत्ता में रहकर सट्टे का बड़ा खेल खेला।

ईडी की जांच में भूपेश बघेल के खिलाफ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यह बात सामने आई कि बेटिंग एप के प्रमोटर्स ने भूपेश बघेल को अबतक 508 करोड़ रुपये भुगतान किए हैं।

भाजपा ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए सवाल पूछा कि क्या यह सत्य है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं को शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसे पहुंचाते थे?

क्या यह सत्य है कि असीम दास को एक वायस मैसेज के माध्यम से ये आदेश दिया गया कि वो रायपुर जाएं और भूपेश बघेल को चुनाव खर्च के लिए पैसा दें?

ये भी पढ़ें -

अरे बाप रे! सुपर फास्ट ट्रेनों में लोकल ट्रेन सा नजारा, कंफर्म टिकट वालों को भी शेयर करनी पड़ रही सीट

वित्त रहित स्कूल-कॉलेज अनुदान के लिए नहीं कर सकेंगे आवेदन, विरोध में आठ नवंबर को शिक्षा विभाग का होगा पुतला दहन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।