विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: झारखंड की इन 4 सीटों पर अपने पत्ते कब खोलेगी कांग्रेस? इस हॉट सीट पर सियासी हलचल सबसे तेज

Published: Thu, 11 Apr 2024 09:05 PM (IST)

कांग्रेस झारखंड में अपने कोटे की चार अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा शनिवार तक कर सकती है। उम्मीदवारों ...और पढ़ें

कांग्रेस शनिवार तक चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है।
कांग्रेस शनिवार तक चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है।

HighLights

  1. धनबाद, चतरा, रांची और गोड्डा के उम्मीदवारों के नामों की होगी घोषणा
  2. चतरा से दोस्ताना संघर्ष के आसार को खत्म मानकर चल रही है पार्टी

राज्य ब्यूरो, जागरण, रांची। झारखंड में अपने कोटे के शेष बचे चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कांग्रेस पार्टी शनिवार तक कर सकती है। कांग्रेस पहले ही खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

इसके अलावा, चार और सीटों क्रमश: धनबाद, चतरा, रांची और गोड्डा से उम्मीदवारों के नामों की घाेषणा होनी है और माना जा रहा है कि पार्टी शनिवार की शाम तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। इसके लिए पहले से ही पूरी तैयारी की जा चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर तमाम सीनियर नेताओं से उनका पक्ष केंद्रीय चुनाव समिति ने ले लिया है। इन्हीं बातों के आधार पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाएगी।

राजद के पास जा सकती है चतरा सीट

झारखंड से सात सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही कांग्रेस को एक सीट राजद से साझा करने की नौबत भी आ रही है। इसके अनुसार, चतरा सीट पर राजद और कांग्रेस अपनी-अपनी दावेदारी के हिसाब से उम्मीदवार उतारेगी।

हालांकि हाल के कुछ मामलों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राजद अपनी दावेदारी छोड़ दे। ऐसे में राजद का उम्मीदवार बिना सिंबल के मैदान में उतर सकता है। कांग्रेस की ओर से सीनियर नेता अरुण सिंह और पूर्व विधायक त्रिपाठी का नाम चल रहा है।

पिछली बार इस सीट से राजद और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे और दोनों को मुंह की खानी पड़ी थी। इसी कारण से इस बार चुनाव में एक ही पार्टी को उम्मीदवार उतारने के लिए कहा जा सकता है।

पिछली बार कांग्रेस उम्मीदवार को राजद प्रत्याशी से दोगुने से अधिक वोट मिलने के कारण कांग्रेस का दावा मजबूत लग रहा है।

इन सीटों पर कौन होगा उम्मीदवारोंं?

चतरा के अलावा, धनबाद, रांची और गोड्डा के लिए भी कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा होगी। रांची से पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके सुबोधकांत सहाय फिलहाल दिल्ली में ही कैंप कर रहे हैं।

इसके अलावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नई दिल्ली में नियमित तौर पर केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि उन्हें धनबाद लोकसभा सीट से लड़ने के लिए कहा जा सकता है।

इसके अलावा, गोड्डा संसदीय क्षेत्र से विधायक दीपिका पांडेय सिंह का नाम चल रहा है। दीपिका का नाम कांग्रेस में राहुल की टीम से जुड़ा हुआ है और इस कारण से उनका दावा अधिक मजबूत है। इसी सीट से विधायक प्रदीप यादव और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी भी प्रयासरत हैं।

यह भी पढ़ें: Hemant Soren: जमीन घोटाला मामले में नया मोड़! हेमंत सोरेन के साथ चार्जशीटेड बड़े कारोबारी की मौत; अब आगे क्या?

Hemant Soren: जमीन घोटाले के आरोपी सद्दाम हुसैन का बड़ा कबूलनामा, 'चारदीवारी' को लेकर कर दिया ऐसा खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।