Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस को सीटों पर करना होगा समझौता, नीतीश के मंत्री ने कर दिया साफ; कहा- लोकसभा चुनाव जीतना है तो...

    By Neeraj Ambastha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 06 Jan 2024 07:30 PM (IST)

    अशोक चौधरी ने कहा कि चार राज्यों में आइएनडीआइए के सहयोगी दल साथ चुनाव प्रचार करते तो चुनाव का नतीजा कुछ और होता। लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे ...और पढ़ें

    कांग्रेस को सीटों पर करना होगा समझौता, नीतीश के मंत्री ने कर दिया साफ;
    कांग्रेस को सीटों पर करना होगा समझौता, नीतीश के मंत्री ने कर दिया साफ;

    HighLights

    1. जदयू प्रदेश प्रभारी ने कहा- BJP को रोकने में सफल हुए तो कांग्रेस को अधिक लाभ
    2. 21 जनवरी को रामगढ़ में नीतीश के कार्यक्रम में 50 हजार कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य

    राज्य ब्यूरो, रांची। बिहार के भवन निर्माण मंत्री सह जदयू के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी ने शनिवार को कहा कि चार राज्यों में आइएनडीआइए के सहयोगी दल साथ चुनाव प्रचार करते तो चुनाव का नतीजा कुछ और होता।

    लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे में किचकिच के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन भाजपा को रोकने में सफल होता है तो इसका सबसे अधिक लाभ कांग्रेस को मिलेगा।

    इसलिए, सीटों के बंटवारे में कांग्रेस को थोड़ा समझौता करना होगा। झारखंड प्रभारी शनिवार को रांची के हटिया स्थित फूड कोर्ट बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता मंथन शिविर के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे। लोकसभा चुनाव में जदयू झारखंड में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी आकलन कर निर्णय लेगी।

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर क्या कुछ कहा 

    श्रीराम महोत्सव में जदयू नेताओं के जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसे जब इच्छा होगी वहां जाएंगे। कहा कि कोई पूर्णिमा के दिन जाएगा तो कोई एकादशी के दिन। वहां 22 जनवरी को ही जाना कोई जरूरी नहीं है। इस महोत्सव में सम्मिलित होने के आमंत्रण को लेकर जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार के बयान को उन्होंने अनुचित बताया।

    सांसद ने अपने बयान में सवाल उठाया था कि किसी के बेटी-बेटा की शादी या किसी के पिताजी का श्राद्ध हो रहा है, जो कोई न्योता देगा तभी जाएंगे।

    जांच एजंसियों की विश्वसनीयता खत्म हो रही- अशोक चौधरी

    अशोक चौधरी ने कहा कि केंद्रीय एजंसियों की विश्वसनीयता समाप्त हो रही है। पारदर्शिता का अभाव है। इससे पहले कार्यकर्ता मंथन शिविर में 21 जनवरी को रामगढ़ में प्रस्तावित नीतीश जोहार कार्यक्रम को सफल बनाने पर व्यापक चर्चा हुई।

    इसमें 50 हजार कार्यकर्ताओं, लोगों को लाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रदेश नेताओं को कई टास्क सौंपे गए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो एवं संचालन प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने किया।

    बैठक में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद किसी दूसरे राज्य में नीतीश कुमार की पहली जन सभा है। यह जनसभा झारखंड में जदयू और जदयू कार्यकर्ताओं का भविष्य तय करेगी।

    नीतीश जोहार कार्यक्रम के संयोजक मधुकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने रामगढ़ का निमंत्रण स्वीकार किया है। अब हमारी जवाबदेही इस कार्यक्रम को सफल बनाने की है।

    ये लोग रहे मौजूद

    इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, आफताब जमील, अशोक चौधरी, सागर कुमार, डा. विनय भरत, सुशील सिंह, पिंटू सिंह, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, आशा शर्मा, रत्ना शर्मा, पुष्पा देवी, विरेंद्र पासवान, रमाकांत मंडल, लालचन महतो, प्रभु दयाल कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: शिक्षा पदाधिकारी के आदेश को दिखाया ठेंगा! अब तक नहीं हो पाया छमाही परीक्षा का मूल्यांकन; दिया गया था डेडलाइन

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: बिल्डरों की मनमानी पर नकेल की तैयारी, JHARERA ने उठाया बड़ा कदम; लगा दिया 80 लाख का जुर्माना