Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi में मतगणना के लिए जमकर हो रही तैयारी, काउंटिंग के लिए लगाए जाएंगे 139 टेबल; 700 कर्मियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

    Updated: Wed, 29 May 2024 08:34 AM (IST)

    मतगणना रांची लोकसभा सीट की मतगणना चार जून को होगी। इसके मद्देनजर 30 मई और दो जून को 700 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना के लिए 139 टेबल लगा ...और पढ़ें

    रांची लोकसभा सीट की मतगणना के लिए लगाए जाएंगे 139 टेबल
    रांची लोकसभा सीट की मतगणना के लिए लगाए जाएंगे 139 टेबल

    HighLights

    1. 20 टेबल पोस्टल बैलेट के लिए होंगे, आधे घंटे में आएगा पहला रूझान
    2. मतगणना के मद्देनजर 700 कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
    3. सुबह आठ बजे मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची लोकसभा सीट की मतगणना चार जून को होगी। इसके लिए 700 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 30 मई और दो जून को मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पहले पोस्टल बैलेट को लेकर कर्मियों को पहला प्रशिक्षण दिया जा चुका है और दूसरा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

    हर टेबल पर होंगे तीन कर्मी

    प्रत्येक टेबल पर तीन मतगणना कर्मी होंगे। काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग माइक्रो ऑब्जर्वर और काउंटिंग असिस्टेंट होंगे। पंडरा बाजार में सुबह आठ बजे मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होगी। करीब 16 हजार की संख्या में पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होगी।

    पहला रूझान सुबह 8.30 बजे से आना शुरू हो जाएगा

    सुबह 8.30 बजे से पहला रूझान आना शुरू हो जाएगा। मतगणना स्थल पर विभिन्न विधानसभा के लिए कुल 139 टेबल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पोस्टल बैलेट के लिए 20 टेबल लगाए जाएंगे। दूसरी तरफ पंडरा बजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    विधानसभा टेबल
    कांके 29
    हटिया 26
    रांची  24
    खिजरी  24
    सिल्ली  16
    इचागढ़  20
    पोस्टल बैलेट 20

    गौरतलब है कि झारखंड में बीते शनिवार यानी कि 25 मई को चार संसदीय क्षेत्रों रांची, धनबाद, जमशेदपुर तथा गिरिडीह में मतदान हुआ। इस दौरान मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। इन चारों संसदीय क्षेत्रों के कुल 24 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान संपन्न हुआ।

    खबरें और भी

    रांची संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र में मतदान

    हटिया - 55.00, ईचागढ़ - 76.55, कांके - 54..61, खिजरी - 63.05 , रांची - 54.90, सिल्ली - 65.34

    ये भी पढ़ें:

    इस साल झारखंड में कामकाज रहेगा ठप, 6–7 माह आचार संहिता का असर; लोकसभा के बाद इन दो चुनाव की भी तैयारी

    किस बात को लेकर छिड़ा था रांची के बार में विवाद? DJ की मौत पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, गया से पकड़ा गया आरोपित