Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Crime New: साइबर अपराधियों से हो जाएं सावधान, ठग के निशाने पर अब ये लोग; CID ने किया चौंका देने वाला खुलासा

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 08:42 AM (IST)

    झारखंड में सायबर अपराधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। वह आए दिन नए नए तरीकों से लोगों को अपना निशाना बनाने का काम कर रहे हैं। साइबर अपराधी बेरोजगार ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. सीआइडी ने आठ हजार खातों का तैयार किया डाटा
    2. हर एकाउंट में प्रति माह पांच हजार रुपए भी दिए जा रहे

    राज्य ब्यूरो, रांची। साइबर अपराधी बेरोजगारों को फंसा कर उनके नाम पर खाता खुलवा रहे है और उन्हें हर महीने पैसे देने का लालच देकर उनके खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी में कर रहे है। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) ने ऐसे 8 हजार खातों का डाटा तैयार किया है। ये खाते पूरे झारखंड के है।

    सीआइडी को जानकारी मिली है कि साइबर अपराधी इन्हीं खातों का उपयोग ठगी के पैसों का ट्रांजेक्शन के लिए कर रहे है। सीआइडी की ओर से इन खाताधारकों की पहचान शुरू कर दी गई है। वहीं 12 जनवरी को बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद बैंकों को भी इन खातों का डाटा उपलब्ध करा दिया गया है।

    ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी रखने की बात

    ताकि बैंक भी इन खातों में होने वाले ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी रख सके। यह बात भी सामने आई है कि 8 हजार खातों में से दो हजार ऐसे बैंक खाते सिर्फ देवघर जिले में खुले हैं।

    जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी कर रहे है। साइबर अपराधियों द्वारा इन खातों के बदले जिनके नाम पर एकाउंट है उनको प्रति एकाउंट प्रति माह पांच हजार रुपए भी दिए जा रहे है।

    धनबाद जिला पुलिस बल के जवान की लोहरदगा में मौत

    सेन्हा (लोहरदगा) में रांची के मांडर थाना क्षेत्र के महुजारी निवासी अमरु महली के पुत्र धनबाद जिला पुलिस बल के जवान सोमरा महली (52 वर्ष) की मौत शनिवार को हो गई। सोमरा को गंभीर हालत में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

    खबरें और भी

    लोहरदगा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कहा जा रहा है कि सोमरा अवकाश में अपनी बेटी के यहां लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के पतराटोली में आए हुए थे।

    इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए सोमरा को लोहरदगा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। लोहरदगा पुलिस केंद्र में जवान को अंतिम विदाई दी गई।

    यह भी पढ़ें- 

    Jharkhand Politics: 'गलत तथ्यों से लोगों को गुमराह कर रही सरकार...', भाजपा ने CM सोरेन पर बोला हमला; मीडिया के लिए कह दी यह बात

    Lok Sabha Election: आदिवासी वोटरों को लुभाने के लिए BJP ने बनाई जबरदस्त रणनीति, रांची में होने जा रहा बड़ा सम्मेलन; ये है डिटेल