Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: सावधान... झारखंड में दिख रहा मिचौंग तूफान का असर, बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, वज्रपात की भी आशंका

    By kumar GauravEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 09:01 AM (IST)

    Michaung Toofan in Jharkhand चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में देखा जा रहा है। मौसम लगातार करवट ले रहा है। रांची में बूं ...और पढ़ें

    झारखंड में दिखने लगा मिचोंग तूफान का असर (जागरण)
    झारखंड में दिखने लगा मिचोंग तूफान का असर (जागरण)

    HighLights

    1. मिचौंग ने बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट
    2. बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में उठे चक्रवात का राज्य में दिख रहा असर

    जागरण संवाददाता, रांची। चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रांची में बूंदाबांदी से ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार को कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और हल्की वर्षा हुई। रांची व आसपास के जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 6 व 7 दिसंबर को हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है, जबकि 8 दिसंबर को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जन व वज्रपात की भी संभावना है।

    इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया। ज्यादातर इलाकों में सुबह कोहरा या धुंध रहेगा। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में उठे चक्रवाती तूफान के असर के कारण ही राज्य के मौसम में बदलाव हुआ है।

    सबसे अधिक वर्षा सिमडेगा के कोलेबिरा में 

    24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा रिकार्ड की गई। सबसे अधिक 14.2 मिमी वर्षा सिमडेगा के कोलेबिरा में रिकार्ड की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री गोड्डा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रांची का रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    खबरें और भी

     ऐसा रहेगा राज्य का मौसम :

    6 दिसंबर : राज्य में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की होगी वर्षा

    7 दिसंबर : राज्य में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की होगी वर्षा

    8 दिसंबर : राज्य में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मौसम रहेगा शुष्क

    9 दिसंबर : सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा

    ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम :

    6 दिसंबर : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की है संभावना, अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस

    7 दिसंबर : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की है संभावना, अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस

    8 दिसंबर : आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस

    9 दिसंबर : सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस