Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Crime News: पेड़ से लटकता मिला सेना के जवान का शव, हत्या की आशंका; छुट्टी पर जा रहा था उत्तराखंड

    By prince kumarEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 09:39 AM (GMT+05:30)

    राजधानी रांची में एक जवान का पेड़ से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जवान के शव को बरामद कर मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है ...और पढ़ें

    पेड़ से लटकता मिला सेना के जवान का शव, हत्या की आशंका; छुट्टी पर जा रहा था उत्तराखंड
    पेड़ से लटकता मिला सेना के जवान का शव, हत्या की आशंका; छुट्टी पर जा रहा था उत्तराखंड

    HighLights

    1. जमेशदपुर के सोनारी में थी जवान की पोस्टिंग
    2. हत्या और आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
    3. छुट्टी पर अपने घर उतराखंड जा रहा था जवान, रांची स्टेशन से पकड़नी थी ट्रेन

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित कडरू पुल के नीचे पुलिस ने शुक्रवार को एक पेड़ से लटकता सेना के जवान मनोज सिंह का शव बरामद किया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। जवान के शरीर पर कमीज नहीं थी।

    हालांकि, जवान का बैग पेड़ के पास ही पड़ा था। डोरंडा थाना की पुलिस का कहना है कि फोन पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और बैग की तलाशी ली तो पता चला कि शव सेना के जवान मनोज सिंह का है। मनोज सिंह की पोस्टिंग जमेशदपुर के सोनारी में थी।

    जवान छुट्टी लेकर दो दिन पहले रांची स्थित आर्मी कैंप पहुंचा था। मनोज मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। उसे उत्तराखंड जाना था।

    उत्तराखंड जाने के लिए निकला, लेकिन स्टेशन नहीं पहुंचा

    पुलिस का कहना है कि गुरुवार को जवान आर्मी कैंप से शाम छह बजे रांची स्टेशन के लिए निकला था। रात 12 बजे उसे रांची रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर उत्तराखंड जाना था, लेकिन जवान स्टेशन नहीं पहुंचा। वह कडरू पुल के नीचे कैसे पहुंच गया और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

    पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद इसका पर्दाफाश हो जाएगा कि जवान की मौत किस वजह से हुई है। जवान के शरीर पर चोट के निशान हैं। जवान का शव मिलने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना आर्मी कैंप को दी। आर्मी के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    खबरें और भी

    ट्रेन का टिकट बरामद, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

    डोरंडा थाना की पुलिस ने मृतक जवान मनोज सिंह के पास से ट्रेन का टिकट बरामद किया है। पुलिस ने घटना की जानकारी जवान के घरवालों को दे दी है। जवान के मोबाइल का काल डिटेल खंगाला जा रहा है। इससे स्पष्ट होगा कि आर्मी कैंप से निकलने के बाद जवान ने किन-किन लोगों से बात की।

    जवान घटना स्थल के पास कैसे पहुंचा। उसकी हत्या हुई है तो किसी एक व्यक्ति से अधिक लोगों का हाथ होगा। जवान ने आत्महत्या की है तो उसका कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जवान के शरीर के ऊपरी हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: रांची की पुलिस वाले ने की हैवानियत, नाबालिग से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा ASI

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: बेफिक्र होकर ऑटो में बैठकर घर आ रही थी छात्रा, बीच रास्ते में ड्राइवर करने लगा गंदा काम