Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: I.N.D.I.A की बैठक में JMM ने 8 सीटों पर ठोकी दावेदारी, 31 दिसंबर तक सब हो जाएगा फाइनल

    By Pradeep singhEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 08:59 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में आइएनडीआइए के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर इसी माह सहमति बन जाएगी। नई दिल्ली में मंगलवार को हुई बैठक में इसके ...और पढ़ें

    31 दिसंबर तक हो जाएगा सीटों पर फैसला, I.N.D.I.A की बैठक में JMM ने 8 सीटों पर ठोकी दावेदारी
    31 दिसंबर तक हो जाएगा सीटों पर फैसला, I.N.D.I.A की बैठक में JMM ने 8 सीटों पर ठोकी दावेदारी

    HighLights

    1. 22 दिसंबर को गठबंधन के सभी दल सांसदों के निलंबन का करेंगे विरोध
    2. व्यस्तता के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    3. अलग-अलग घोषणा पत्र की बजाय एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम तय करने पर सहमति

    राज्य ब्यूरो, रांची। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में आइएनडीआइए के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर इसी माह सहमति बन जाएगी। नई दिल्ली में मंगलवार को हुई बैठक में इसके लिए 31 दिसंबर की डेडलाइन तय की गई। इस पर बैठकों का दौर भी तेज होगा।

    मंगलवार की बैठक में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मजबूती से अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिस प्रांत में जो क्षेत्रीय दल मजबूत हैं, वहां उसको पूरी तरह जिम्मा दिया जाए।

    राज्य में मोर्चा आइएनडीआइए की अगुवाई कर रहा है। ऐसे में उसे सीटों के बंटवारे में ज्यादा महत्व दिए जाने की पूरी संभावना है।

    उल्लेखनीय है कि झामुमो ने आठ सीटों पर दावेदारी की है। झामुमो का फोकस वैसे प्रत्याशियों पर है, जो सीटें जीता सकें।

    सीएम ने बैठक में ऑनलाइन हिस्सा लिया 

    मंगलवार की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व्यस्तता के कारण उपस्थित नहीं हो सकें। उन्होंने बैठक में ऑनलाइन भागीदारी की।

    बैठक में झामुमो का प्रतिनिधित्व राजमहल के सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी और झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने किया।

    बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी 22 दिसंबर को राज्य के सभी जिलों में गठबंधन दल के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। वे सांसदों के निलंबन का पुरजोर विरोध करेंगे।

    बैठक में झामुमो की तरफ से सुझाव दिया गया कि अलग-अलग घोषणापत्र जारी करने की बजाय एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम तय किया जाए।

    उसे ही गठबंधन की तरफ से बतौर घोषणापत्र जारी किया जाए। यह भी सलाह दी गई है कि चार-पांच ऐसे कार्यक्रम तय किए जाएं, जिससे जनता का आकर्षण बढ़े। केंद्र की मोदी सरकार के वादों की सच्चाई को जनता के सामने लाएं, ताकि उनके झूठ का तिलिस्म टूटे।

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly: 'त्राहिमाम संदेश लेकर आए हैं' स्पीकर की कार्रवाई के बाद राजभवन पहुंचे BJP विधायक, राज्यपाल से की ये मांग

    ये भी पढ़ें: I.N.D.I.A Meeting : इंडी गठबंधन की बैठक में सीट शेयरिंग रहा मुख्य मुद्दा, PM उम्मीदवारी को लेकर भी हुई चर्चा