यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hemant Soren: हेमंत सोरेन की याचिका पर फैसला सुरक्षित, बजट सत्र में शामिल होंगे या नहीं; कल हो जाएगा सबकुछ क्लियर
Hemant Soren हेमंत सोरेन ने बजट सत्र में शामिल होने के लिए ईडी कोर्ट से अनुमति मांगी है। इसे लेकर मंगलवार को याचिका दाखिल की। इस मामले में बुधवार को क ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल याचिका पर आज ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी कर ली गई। अब अदालत इस मामले में गुरुवार को अपना फैसला सुनाएगी।
दरअसल, मंगलवार को हेमंत सोरेन की ओर से ईडी कोर्ट में बजट सत्र में शामिल होने को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। बता दें कि झारखंड में विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह सत्र 2 मार्च तक चलेगा।