Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024: होली में खूब बढ़ी मटन-चिकन और मछली की डिमांड, एक किलो की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 09:48 AM (IST)

    Holi 2024 आज पूरे देशभर में होली का त्‍योहार पूरे उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर रांची में नॉनवेज खाने-पीने की चीजों की डिमांड बढ़ गई है। ...और पढ़ें

    होली पर मटन की डिमांड में हुआ इजाफा।
    होली पर मटन की डिमांड में हुआ इजाफा।

    HighLights

    1. जोन्हा व बुंडू के खस्सी की बाजार में अधिक है डिमांड।
    2. व्यापारियों ने कहा होली दो दिन होने के कारण खस्सी की बिक्री दोनों ही दिन होगी।

    जासं, रांची। राजधानी में होली पर मीट, मुर्गा और मछली की डिमांड बढ़ने से कीमत में उछाल देखने को मिल रही है। बहुबाजार के पशु थोक व्यापारियों ने बताया कि इस साल होली में जोन्हा, बुंडू, रामगढ़, बेड़ो और खूंटी से खस्सी मंगवाए जा रहे हैं। सबसे अधिक डिमांड जोन्हा व बुंडू के खस्सी की है।

    आसमान छू रहा मटन का भाव

    व्यापारियों ने बताया कि जोन्हा व बुंडू के खस्सी की गुणवत्ता सबसे अच्छी होती है। राजधानी के बाजार में इस साल होली पर खस्सी 700 से 800 रुपये किलो तक बिकने की संभावना है। व्यापारियों ने कहा कि होली दो दिन होने के कारण खस्सी की बिक्री दोनों ही दिन होगी।

    आज नॉनवेज बिकने की संभावना अधिक

    हालांकि, सोमवार को खस्सी अधिक बिकने की संभावना है। साथ ही अधिकांश लोग 25 को ही होली मनाने को लेकर उत्साहित दिखाई पड़ रहे है। कांके के वधशाला में अब खस्सी कटना शुरू हो गया है।

    वधशाला में 100 रुपये में खस्सी काटा जा रहा है। इससे भी बाजार में खस्सी की कीमत पर लगाम लगा हुआ है। वहीं, होली के बाद से मटन नगर निगम द्वारा तय 5 सेंटरों पर बिकना शुरू हो जाएगा। साथ ही वधशाला में भी ग्राहक खस्सी की खरीदारी कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ranchi to Patna Train: होली बाद रांची से पटना लौटने वाले ध्‍यान दें! इन ट्रेनों में अभी सीटें हैं खाली, देखें लिस्‍ट

    यह भी पढ़ें: दोहरे हत्याकांड से दहला शहर, आपसी रंजीश में दो लोगों की गला रेतकर हत्या... तेज धारदार हथियार से दिया वारदात को अंजाम