Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi News: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ एकल अभियान से जुड़े 2 लाख गांवों में हुआ प्रदर्शन

    By sanjay kumarEdited By: Piyush Pandey
    Updated: Sun, 27 Apr 2025 03:42 PM (IST)

    पहलगाम में 25 निर्दोष हिंदुओं की हत्या के विरोध में एकल अभियान से जुड़े दो लाख गांवों में प्रदर्शन हुआ। लोगों ने आतंकवादियों के सफाए और पाक अधिकृत कश् ...और पढ़ें

    पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। (जागरण)
    पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। (जागरण)

    HighLights

    1. पाकिस्तान और बांग्लादेश से आयातित सामान का बहिष्कार करेंगे एकल से जुड़े लोग
    2. आक्रोशित लोगों ने कहा, हमें जल्द से जल्द पीओके चाहिए

    संजय कुमार, रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान परस्त आतंकियों द्वारा 25 निर्दोष हिंदुओं की नृशंस हत्या किए जाने के विरोध में शुक्रवार को एकल अभियान से जुड़े दो लाख गांवों में प्रदर्शन किया गया। शनिवार को भी कई स्थानों पर एकल से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया।

    लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अब आतंकवादियों का पूरी तरह सफाया करना जरूरी है। जिहादी आतंकियों को खोज खोज कर मारना होगा। पाक अधिकृत कश्मीर भी हमें जल्द से जल्द चाहिए। केंद्र सरकार को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

    एकल अभियान के तहत हुआ प्रदर्शन।

    सरकार को जो भी जरूरत पड़े, एकल अभियान के लोग इसके लिए तैयार है। प्रदर्शन में शामिल सभी युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने एक स्वर में पाकिस्तान और बांग्लादेश से आयातित सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

    महिलाएं भी हुईं शामिल

    इस प्रदर्शन में एकल ग्रामोत्थान से जुड़ी महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। गांवों से लेकर महानगरों तक प्रदर्शन किया गया।

    एकल अभियान के राष्ट्रीय अभियान प्रमुख ललन शर्मा ने रांची में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में  कहा कि भारत के विभिन्न हिस्सों में छिपे हुए इन आतंकवादियों के शुभचिंतकों की पहचान कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

    अब यह विरोध का ज्वार तब तक शांत नहीं होगा जब तक इन 25 हिंदुओं के हत्यारे को कठोर से कठोर सजा न मिल जाए।

    आक्रोश प्रदर्शन कर पाकिस्तान के झंडे को जलाया।

    उन्होंने कहा कि असम से लेकर जम्मू कश्मीर तक उत्तराखंड और हिमाचल से लेकर तमिलनाडु और केरल तक, झारखंड बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान के जनजातीय क्षेत्रों में भी लोगों ने

    बढ़-चढ़कर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

    भारत के गौरव को झुकने नहीं देंगे

    अब ग्रामीण युवा एवं नारी शक्ति भी भारत के गौरव को कभी भी झुकने नहीं देंगे एवं उसके लिए जब-जब एवं जितना आवश्यक होगा, वह साहस पूर्वक आगे आकर चुनौतियों को स्वीकार करेंगे।

    विहिप ने किया प्रदर्शन।

    उधर विहिप, बजरंग दल और दूसरे हिंदुवादी संगठनों ने रांची सहित पूरे झारखंड में प्रदर्शन कर पाकिस्तान के झंडे को जलाया। दर्जनों स्थानों पर हुए प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें-

    सरायकेला में पिस्टल के दम पर हिंदू युवती को दूसरे समुदाय के युवक ने किया अगवा, क्षेत्र में भारी तनाव

    Jharkhand: पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए इरफान अंसारी, कर दिया बड़ा एलान

    खबरें और भी