Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhiraj Sahu News: नोट के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, भाजपा हमलावर; आज झारखंड के सभी जिलों में होगा प्रदर्शन

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 09:03 AM (IST)

    Dhiraj Sahu IT Raid कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अब तक 300 करोड़ से ज्यादा की राशि बरामद हो चुकी ह ...और पढ़ें

    Dhiraj Sahu News: नोट के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, भाजपा हमलावर; आज झारखंड के सभी जिलों में होगा प्रदर्शन
    Dhiraj Sahu News: नोट के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, भाजपा हमलावर; आज झारखंड के सभी जिलों में होगा प्रदर्शन

    HighLights

    1. बाबूलाल मरांडी बोले- प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई हो
    2. पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री भी इस मुद्दे पर मुखर

    राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों से आयकर को 300 करोड़ से ज्यादा की राशि मिलने पर भाजपा को आइएनडीआइए गठबंधन पर हमला करने का मौका मिल गया है। आज यानी रविवार को भाजपा पूरे झारखंड में इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी।

    जिला स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर कांग्रेस, झामुमो सरकार और आइएनडीआइए गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामले को उजागर करेंगे। शनिवार को सभी जिलों में पार्टी के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर धीरज साहू के मामले में कांग्रेस को भ्रष्ट पार्टी बताया।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मिलीभगत: बाबूलाल मरांडी

    प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी इतनी बड़ी राशि की बरामदगी को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के संरक्षण में हुआ भ्रष्टाचार बता चुके हैं। उन्होंने इस राशि में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मिलीभगत होने की बात भी कही है।

    कांग्रेस के टिकट पर चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी रहे धीरज साहू के ठिकानों से भारी रकम की बरामदगी को प्रदेश भाजपा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी इंटरनेट मीडिया पर मुद्दा बनाया है। पार्टी के सभी विधायक और सांसद इसपर मुखर हैं।

    खबरें और भी

    लोकसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए परेशान करने वाला मुद्दा है, जिसे भाजपा एक बड़े मुद्दे के तौर पर भुनाना चाह रही है। भाजपाइयों की मांग है कि इस मामले में ईडी का हस्तक्षेप हो, ताकि इतनी बड़ी रकम में कौन-कौन भागीदार हैं, इसका पता लगाया जा सके।

    मीनाक्षी ने धीरज साहू को बताया गांधी परिवार का एटीएम

    कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों से मिले 300 करोड़ रुपये नकद के मुद्दे पर भाजपा का हमला जारी है। शनिवार को भाजपा ने सीधे तौर पर साहू को गांधी परिवार का एटीएम करार दिया।

    भाजपा की वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिरकार दो बार लोकसभा चुनाव हार चुके साहू को तीन बार राज्यसभा में किस आधार पर भेजा गया और वह भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ क्या कर रहे थे।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भ्रष्ट्राचार के खिलाफ कार्रवाई की गारंटी की तुलना कांग्रेस के भ्रष्टाचार की गारंटी से करते हुए लेखी ने कहा कि कांग्रेस की नींव ही भ्रष्टाचार और घोटालों की है।

    केंद्रीय जांच एजेंसियों के विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस्तेमाल के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में इन एजेंसियों के हाथ बांध दिये जाते थे और उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने दी जाती थी। लेकिन, मोदी सरकार में इन एजेंसियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की छूट मिली हुई है। वे स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रही हैं।

    कैश बरामद होने पर क्या बोले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि धीरज साहू और उनके पिता पारिवारिक लोग हैं। वे एक बड़े बिजनेस और बड़े परिवार से हैं। वे अपना बड़ा काम करते रहे हैं सैकड़ों साल से कारोबार... यह पैसा कहां से आ रहा है?

    यह नजरिए की बात है, इसे आयकर विभाग को स्पष्ट करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि यह रिश्वत का पैसा है। जांच की जा रही है, और उसके बाद जांच में सब कुछ बिल्कुल साफ हो जाएगा। यह उनका निजी मामला है, पार्टी से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

    आज जमशेदपुर आएंगे उपराष्ट्रपति व राज्यपाल, ये रहेगा कार्यक्रम; सुरक्षा के सभी पहलुओं का बारीकी से हो रहा निरीक्षण