धुर्वा में हर ओर जश्न, बच्चों की बरामदगी के बाद दुकानदार रितेश ने ली राहत की सांस
धुर्वा में अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी से हर ओर खुशी का माहौल है। बच्चों के लापता होने के बाद जिस दुकानदार रितेश पर शक था, उसने भी राहत की सांस ली ...और पढ़ें

बच्चों की बरामदगी के बाद दुकानदार रितेश ने राहत की सांस ली।
HighLights
अंश और अंशिका की धुर्वा में सकुशल बरामदगी।
दुकानदार रितेश को मिली बड़ी राहत।
बच्चों के लौटने से पूरे इलाके में खुशी।
राज्य ब्यूरो, रांची। धुर्वा क्षेत्र में अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी के बाद हर ओर खुशी का माहौल है। मोहल्ले में लोग राहत महसूस कर रहे हैं और बीते दिनों की चिंता अब जश्न में बदल चुकी है।
इसी बीच उस दुकान की भी चर्चा हो रही है, जहां से खरीदारी करने के बाद दोनों मासूम बच्चे लापता हो गए थे। बच्चों के गायब होने के बाद जिस दुकानदार पर शक की सुई गई, वह भी अब सुकून की सांस ले रहा है।
दुकानदार रितेश के घर के पास गुरुवार को लोगों की भीड़ लगी रही। रितेश वही दुकानदार है, जिसकी दुकान पर अंश और अंशिका सामान खरीदने आए थे। बच्चों के लापता होने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए रितेश को उठाया था।
तनाव एवं भय जश्न में बदला
रितेश का आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। उस वक्त पूरे इलाके में तनाव और डर का माहौल था।
रितेश ने बताया कि बच्चों के गायब होने के बाद वह खुद भी काफी परेशान और डरा हुआ था। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के बाद अब उसे भी बड़ी राहत मिली है। रितेश का कहना है कि अब सच्चाई सामने आ गई है और वह भी बच्चों के सुरक्षित लौटने से बेहद खुश है।
बच्चों की बरामदगी के बाद धुर्वा में खुशी की लहर है। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और बीते दिनों की कड़वी यादों को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
रितेश के घर के पास जुटी भीड़ भी इसी राहत और खुशी का प्रतीक है। लोग उससे बातचीत कर हालचाल पूछ रहे हैं और उसे ढांढस बंधा रहे हैं।