Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हेमंत सरकार को बर्खास्त करें और...' भाजपा के बाद अब इस पार्टी ने झामुमो पर बोला हमला; कर दी बड़ी मांग

    By Ketan Anand Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 31 Jan 2024 06:04 PM (IST)

    आजसू पार्टी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। आजसू के केंद्रीय सचिव व गढ़वा जिला ...और पढ़ें

    'हेमंत सरकार को बर्खास्त करें और...' भाजपा के बाद अब इस पार्टी ने झामुमो पर बोला हमला (फाइल फोटो)
    'हेमंत सरकार को बर्खास्त करें और...' भाजपा के बाद अब इस पार्टी ने झामुमो पर बोला हमला (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. आजसू पार्टी ने की हेमंत सोरेन सरकार को बर्खास्त करने की मांग
    2. फोटो कैप्शन: आजसू के केंद्रीय सचिव सतीश कुमार

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। आजसू पार्टी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। आजसू के केंद्रीय सचिव व गढ़वा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना बड़े संघर्ष व कुर्बानी के बदौलत हुआ है। हेमंत सोरेन व इंडी गठबंधन की सरकार लूट- झुठ व भ्रष्टाचार से पूरे देश दुनिया में झारखंड को कलंकित किया है।

    उन्होंने कहा कि तिकड़म के सहारे राज्य के विकास के सभी नीति योजना को जनता को गुमराह किया है। लोकतंत्र की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम भूमि घोटाला में आने पर ईडी ने पूछताछ के लिए एक नही 10 सम्मन भेजा, लेकिन ये भागते फिर रहे हैं।

    आजसू ने हेमंत सोरेन पर लगाया ये आरोप 

    सतीश कुमार ने आगे यह भी कहा कि रांची से दिल्ली चार्टर प्लेन से गए थे, लेकिन जब ईडी ने दिल्ली में पूछताछ का प्रयास किया तो वे चादर से मुंह ढंक कर व हवाई चप्पल पहन कर लुकते-छिपते 40 घंटे के बाद सड़क मार्ग से रांची पहुंचे और अब सत्ताधारी पक्ष के विधायकों की बैठक में अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की कवायद तेज की तो बैठक से सात विधायक बाहर रहे।

    यह बताता है कि सरकार अस्थिर हो गई है। आजसू नेता ने केंद्र सरकार से राष्ट्रपति शासन लागू कर झारखंड में लोकतंत्र बचाने की गुहार लगाई है।

    ये भी पढ़ें: JSSC Paper Leak मामले में सरकार का बड़ा एक्‍शन, छात्रों के हंगामे के बाद रद्द किए गए तीनों पेपर

    ये भी पढ़ें: जांच एजेंसी की पूछताछ से पहले हेमंत सोरेन ने चल दिया बड़ा दांव, ED अधिकारियों के खिलाफ दर्ज करा दी FIR

    खबरें और भी