विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेवानिवृत्त IAS अधिकारियों समेत दर्जनों ने दी Congress को मजबूती, विधानसभा चुनाव से पहले थामा पार्टी का हाथ

Published: Sat, 10 Aug 2024 08:44 PM (IST)

शनिवार को लोहरदगा के पूर्व उपायुक्त दिलीप टोप्पो और राजद की प्रदेश महासचिव अधिवक्ता पूनम यादव समेत दर्जनों लोगों ने ...और पढ़ें

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों समेत दर्जनों लोगों ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण (फाइल फोटो)
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों समेत दर्जनों लोगों ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लोहरदगा के पूर्व डीसी दिलीप टोप्पो और पूर्व आदिवासी कल्याण आयुक्त बिरसा उरांव कांग्रेस में शामिल
  2. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष की मौजूदगी में दाेनों दिग्गजों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

राज्य ब्यूरो, रांची। लोहरदगा के पूर्व उपायुक्त दिलीप टोप्पो, पूर्व आदिवासी कल्याण आयुक्त बिरसा उरांव, राजद की प्रदेश महासचिव अधिवक्ता पूनम यादव समेत दर्जनों लोगों ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ली।

इन सभी को माला एवं कांग्रेस का अंग पट्टिका पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में आयोजित मिलन समारोह में इन लोगों को पार्टी में शामिल कराया गया।

मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर खास तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर आगंतुकों का स्वागत करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों में भारी आक्रोश है।

भाजपा पर बोला हमला

देश में भाजपा लोगों के बीच शिगूफे छोड़कर भेदभाव कराने में लगी है। आज सदस्यता ग्रहण करने वाले लोग राज्य के वरीय अधिकारी रहे हैं। यह कोइ छोटा कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सोच है, जो आगे आगे बढ़ रहा है।

कांग्रेस ने पिछड़े और कमजोर तबके के लोगों की आवाज को लोकसभा चुनाव में जोरदार तरीके से उठाया था जिसे लोग समझ रहे हैं।

पिछले 10 सालों से संविधान को बदलने की सोच के साथ देश की संस्थाओं को चलाया जा रहा है उसके खिलाफ कांग्रेस देश की 140 करोड़ जनता की आशाओं के अनुसार लड़ाई लड़ रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी बोला हमला

मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि समाज का अभिजात्य वर्ग जब राजनीति में आता है तो निश्चित रूप से एक नई सोच एक नई ऊर्जा के साथ काम करता है। भाजपा की कार्यशैली और झारखंड के प्रति उनके नेताओं की सोच के कारण आज बौद्धिक रूप से मजबूत वर्ग उनका प्रतिकार कर रहा है।

झारखंड के चुनावी बिसात को हर हाल में जितने की होड़ में भाजपा झारखंडी जनता से धोखा करने में भी पीछे नहीं है।

कार्यक्रम में कौन-कौन रहा मौजूद?

कार्यक्रम में संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सोनाल शांति, जगदीश साहू आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण करने वालों में नजरूल हसन, शमशेर अंसारी, आजाद अंसारी, फुरकान अंसारी, इमरान खान, नुसरत खान, चन्द्र विजय कच्छप, महावीर कच्छप, महावीर करमाली, रिजवान करमाली, सज्जाद अंसारी आदि प्रमुख लोगों के नाम शामिल रहे।

ये भी पढे़ं-

CM हेमंत सोरेन के लिए झारखंड हाई कोर्ट ने दिया नया निर्देश, इस काम के लिए कोर्ट ने दिए 2 हफ्ते

पलामू पुलिस की बड़ी कार्यवाई, प्रतिबंधित संगठन JJMP के पूर्व एरिया कमांडर सहित 2 गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।