Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: BJP का बड़ा फैसला! इन्हें फिर बनाया गया झारखंड का भाजपा प्रभारी

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 07:33 PM (GMT+05:30)

    भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को सभी राज्यों के संगठन प्रभारियों की घोषणा की। इस घोषणा के बाद झारखंड में डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई को फिर से राज्य का भा ...और पढ़ें

    डॉ. लक्ष्मी कांत वाजपेई बने रहेंगे झारखंड भाजपा के पद पर (फाइल फोटो)
    डॉ. लक्ष्मी कांत वाजपेई बने रहेंगे झारखंड भाजपा के पद पर (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. लोकसभा चुनाव से पहले लक्ष्मीकांत वाजपेई को संगठन और चुनाव दोनों का बनाया गया था प्रभारी
    2. झामुमो गठबंधन की सरकार से जनता त्रस्त है और भाजपा विधानसभा चुनाव में हासिल करेगी जीत- लक्ष्मीकांत

    राज्य ब्यरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों के लिए संगठन प्रभारी की घोषणा की है। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई को फिर से झारखंड भाजपा के संगठन प्रभारी का जिम्मा दिया गया है।

    लोकसभा चुनाव से पहले लक्ष्मीकांत वाजपेई को संगठन और चुनाव दोनों का प्रभारी बनाया गया था। पिछले दिनों झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को सह प्रभारी बनाया गया था।

    क्या बोले लक्ष्मीकांत वाजपेई

    फिर से संगठन प्रभारी बनाए जाने पर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि झारखंड विधानसभा में भाजपा की जीत और राज्य में सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।

    उन्होंने कहा कि झामुमो गठबंधन की सरकार से जनता त्रस्त है और इस अराजकता को खत्म करने के लिए भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।

    ये भी पढे़ं-

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन के सत्ता संभालते ही 'खेल' शुरू, 'मिशन झारखंड' पर लगे BJP के दो कद्दावर नेता

    Hemant Soren की भाभी सीता सोरेन को आया गुस्सा, पूछा- कोल्हान टाइगर चंपई को JMM ने क्यों चुप कराया?