विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand ED Raid: ईडी की टीम अब मंत्री के PS को लेकर दफ्तर पहुंची, नौकर के घर से मिला था नोटों का पहाड़

Published: Wed, 08 May 2024 03:09 PM (IST)

Jharkhand ED Raid झारखंड में ईडी की छापेमारी लगातार चल रही है। बुधवार को झारखंड मंत्रालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग ...और पढ़ें

संजीव लाल के ऑफिस में उनके ड्राइवर से मिले रुपये। (फोटो- जागरण)
संजीव लाल के ऑफिस में उनके ड्राइवर से मिले रुपये। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर के बाहर सीआरपीएफ जवान मौजूद
  2. ईडी अधिकारी विभाग के सभी टेंडर से संबंधित दस्तावेज खंगाल रहे

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand ED Raid झारखंड में ईडी की तीसरे दिन भी छापेमारी जारी है। बुधवार को झारखंड मंत्रालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में ईडी की छापेमारी चल रही है। जहां ईडी की तलाशी चल रही, वहां मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल का कार्यालय है। ईडी की छापेमारी के दौरान संजीव लाल भी साथ मे मौजूद हैं।

ईडी के अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग के सभी टेंडर से संबंधित दस्तावेज खंगाल रहे हैं। संजीव लाल के माध्यम से होने वाले सभी कार्यों, निपटाए गए फाइलों की छानबीन चल रही है। ग्रामीण विकास विभाग के सभी कर्मियों को बाहर जाने की इजाजत नहीं है। सभी कार्यालय में मौजूद हैं।

कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ जवान मौजूद

वहीं, ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ जवान मौजूद हैं। इस दौरान बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। फिलहाल, ग्रामीण विकास विभाग अभी पूरी तरह से ईडी के कब्जे में है और तलाशी चल रही है। 

ये भी पढ़ें- 

नोटों के बंडल में कैसे पहुंचा ED का पत्र... बाबूलाल ने चंपई सोरेन को लिखी चिट्ठी, कहा- CM कराएं मामले की CBI जांच

झारखंड में ED की धड़ाधड़ छापामारी में मिल रहे नोटों के बंडल, अब तक जब्‍त राशि का आंकड़ा 100 करोड़ के पार