Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi में आज भी ED की छापामारी जारी, कॉन्‍ट्रैक्‍टर राजू सिंह के ठिकाने से डेढ़ करोड़ नकदी बरामद

    Updated: Tue, 07 May 2024 01:18 PM (GMT+05:30)

    ED Raid in Ranchi रांची के तीन-चार लोकेशन में आज भी ईडी ने दबिश दी है। इनमें से एक रांची के डोरंडा इलाके के राजू सिंह नामक कॉन्ट्रैक्टर और दूसरे कांक ...और पढ़ें

    रांची के तीन-चार लोकेशन में आज भी ईडी की रेड जारी।
    रांची के तीन-चार लोकेशन में आज भी ईडी की रेड जारी।

    राज्‍य ब्‍यूरो, रांची। ED Raid in Ranchi : रांची के तीन-चार लोकेशन में आज भी ईडी की छापामारी (ED Raid in Ranchi) जारी है। इस क्रम में रांची के डोरंडा इलाके राजू सिंह नामक कॉन्ट्रैक्टर के ठिकाने से डेढ करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया है। ईडी ने जांच में पाया है कि राजीव ने 10 करोड़ रुपये हाल के दिनों में लेन-देन किया है।

    कांके पतरा टोली निवासी पथ निर्माण विभाग में एसडीओ अजय मुंडा के पैतृक आवास पर ईडी की छापामारी चल रही है। अजय मुंडा ने बीआईटी मेसरा के केदल में कुछ साल पहले नया मकान बना लिया है टीम वहां चली गई है।

    आलमगीर से जुड़े ठिकानों से 35 करोड़ कैश बरामद

    गौरतलब है कि ईडी ने झारखंड में ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम (Virendra Ram) मामले में 6 मई को रांची में कई ठिकानों पर छापामारी की थी।

    ईडी ने टेंडर कमीशन घोटाला मामले में 22 फरवरी, 2023 को वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है। कल हुई छापामारी में ईडी को रांची में मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) से जुड़े ठिकानों से 35 करोड़ मिले। 

    खबरें और भी

    संजीव और जहांगीर दोनों को ईडी ने किया गिरफ्तार

    ईडी ने आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल (Sanjeev Kumar Lal) और उनके नौकर जहांगीर आलम (Jahangir Alam), दो इंजीनियरों कुलदीप मिंज व विकास कुमार तथा ठेकेदार मुन्ना सिंह के आवास पर छापामारी की। कल देर रात संजीव और जहांगीर को ईडी ने गिरफ्तार भी किया। इन्‍हें आज कोर्ट लाया गया और रिमांड की मांग की गई।

    पूछताछ के लिए छह दिनों की रिमांड 

    अब संजीव कुमार लाल एवं जहांगीर से ईडी 6 दिनों तक पूछताछ करेगी। ईडी ने कोर्ट से दस दिनों की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने 6 दिनों की अनुमति दी। आज दोनों जेल भेज दिए जाएंगे। बुधवार को ईडी इन्‍हें अपने कब्‍जे में लेगी। 

    ये भी पढ़ें: 

    ED Raid in Ranchi: BDO के हालिया तबादले में पैसों का हुआ खेल! अब आलमगीर को घेरने की तैयारी में ED; खुलेंगे कई राज

    Alamgir Alam: कौन हैं आलमगीर आलम, जो दूसरी बार बने मंत्री; झारखंड की इस सीट पर शुरुआत से रहा है दबदबा