Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ईडी ने गैंगस्‍टर प्रिंस के खिलाफ मनी लॉन्‍ड्रिंग का केस किया दर्ज, गिरफ्तारी के लिए ली जा रही इंटरपोल की मदद

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 07:51 PM (IST)

    राज्य में मनी लॉन्‍ड्रिंग के तहत आधा दर्जन से अधिक चर्चित मामलों का अनुसंधान कर रही ईडी ने अब धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के विरुद्ध ईसीआईआर दर ...और पढ़ें

    ईडी ने गैंगस्‍टर प्रिंस के खि‍लाफ मनी लॉन्‍ड्रिंग का केस किया दर्ज, जांच शुरू। (फाइल फोटो)
    ईडी ने गैंगस्‍टर प्रिंस के खि‍लाफ मनी लॉन्‍ड्रिंग का केस किया दर्ज, जांच शुरू। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. धनबाद सहित विभिन्न जगहों पर दर्ज 50 कांडों को जोड़कर ईडी ने दर्ज किया एक ईसीआइआर
    2. लेवी-रंगदारी के रुपयों से अकूत संपत्ति अर्जित करने का मामला, अनुसंधान के बाद जब्ती की होगी कार्रवाई
    3. संयुक्त अरब अमीरात में बैठकर अपराध का साम्राज्य चला रहा प्रिंस है पुलिस गिरफ्त से बाहर

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में मनी लॉन्‍ड्रिंग के तहत आधा दर्जन से अधिक चर्चित मामलों का अनुसंधान कर रही ईडी ने अब धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के विरुद्ध ईसीआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। वह धनबाद के वासेपुर का रहने वाला है।

    बहुत कम समय में अपराध की दुनिया में चर्चित प्रिंस खान ने अपना ठिकाना संयुक्त अरब अमीरात में बना रखा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस से इंटरपोल की भी मदद ली है। वह संयुक्त अरब अमीरात से ही अपराध का साम्राज्य चला रहा है और धनबाद तथा आसपास के व्यवसायियों में उसने दहशत कायम कर रखा है।

    50 केस एक साथ जोड़कर ईसीआईआर की दर्ज

    ईडी ने धनबाद व आसपास के जिलों में उसके विरुद्ध दर्ज 50 कांडों को एक साथ जोड़कर एक इंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज किया है। ये कांड धनबाद को बम से उड़ाने की धमकी देने, व्यवसायियों, कारोबारियों को जान से मारने की धमकी देकर लेवी-रंगदारी वसूलने से संबंधित है।

    गोलीबारी कर, हत्या कर उसके गुर्गों ने प्रिंस खान के नाम पर दहशत कायम कर रखा है, जिससे अब भी भारी मात्रा में लेवी-रंगदारी की वसूली हो रही है। पूर्व में उसने अपने गुर्गों से बम-गोली चलवाकर वीडियो जारी कर उसने पुलिस को कई बार चुनौती भी दे दी है।

    खबरें और भी

    पुलिस अनुसंधान में भी यह साबित हो चुका है कि प्रिंस खान ने अपराध से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। अब धन शोधन मामले में ईडी सभी संपत्ति की कुंडली खंगालेगी और उसकी जब्ती की कार्रवाई करेगी।

    प्रिंस के सहयोगियों पर भी नजर

    ईडी ने छानबीन में प्रिंस खान के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों को रडार पर रखा है। ईडी को शक है कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने उसकी मदद की, जिसके चलते उसने अपराध जारी रखा और देश भी छोड़कर विदेश में शरण लिया है।

    ऐसे सहयोगियों ने प्रिंस खान की मदद से कितनी संपत्ति अर्जित की, ईडी उसका भी पता लगाएगी। प्रिंस खान ने धनबाद सहित देश के विभिन्न हिस्सों में अपराध से कहां-कहां चल-अचल संपत्ति बनाई है, उसकी भी जानकारी ली जा रही है।

    वर्ष 2021 में बनवा लिया था पासपोर्ट, पुलिस की लापरवाही हुई थी उजागर

    प्रिंस खान तेजी से अपराध की दुनिया में चर्चित होने लगा था। वह फरार चल रहा था। उसने फरार रहने के दौरान ही वर्ष 2021 में अपना पासपोर्ट हैदर अली के नाम से बनवा लिया था। तब पासपोर्ट कार्यालय से धनबाद के बैंक मोड़ थाने में पुलिस सत्यापन के लिए कागजात गए थे।

    पुलिस ने प्रिंस खान के विरुद्ध आपराधिक मामला रहते हुए उसके पक्ष में पुलिस सत्यापन रिपोर्ट दे दी थी, जिसके आधार पर उसे पासपोर्ट मिल गया था। उसी पासपोर्ट के आधार पर वह देश छोड़कर भागने में सफल रहा था।

    जब वह विदेश भाग गया, तब पूरे मामले की छानबीन हुई तो बैंक मोड़ के तत्कालीन पुलिस पदाधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई। इसके बाद पासपोर्ट रद्द करने की अनुशंसा की गई थी।

    यह भी पढ़ें - 

    Jharkhand Cabinet Expansion: चंपई सोरेन ने कैबिनेट विस्‍तार पर दी प्रतिक्रिया, बन्‍ना गुप्‍ता को आई हेमंत सोरेन की याद!

    'झारखंड झुकेगा नहीं...' आखिर क्‍यों हो रही हेमंत सोरेन के इस पोस्‍टर की चर्चा; पूर्व CM के साथ लगी है इनकी भी फोटोज