यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली से रांची आ रही फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, तेज कंपन के बाद पायलट ने लिया फैसला
पायलट ने बड़ी सूझ-बूझ के साथ फ्लाइट की लैंडिंग वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर करा दी। रांची एयरपोर्ट पर सुबह 9.10 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट सुबह 11.30 बजे पहुं ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची: दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण शनिवार सुबह 7.30 बजे इसकी दिल्ली में ही इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। इस फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
पायलट ने दिखाई सूझ-बूझ
दरअसल दिल्ली से रांची के लिए जब फ्लाइट ने उड़ान भरी तो इसके आधे घंटे बाद ही फ्लाइट के अंदर तेज कंपन महसूस किया जाने लगा। पायलट ने बड़ी सूझ-बूझ के साथ फ्लाइट की लैंडिंग वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर करा दी। रांची एयरपोर्ट पर सुबह 9.10 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट सुबह 11.30 बजे पहुंची।
पहले भी इंडिगो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिग
विलंब से पहुंचने के कारण फ्लाइट ने दिल्ली के लिए विलंब से उड़ान भरी। उल्लेखनीय है कि इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी इस तरह के मामले देखने को मिले हैं।