यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंपई के फैसले से विद्यार्थियों को राहत, इस साल डिग्री काॅलेजों में होगा इंटर में नामांकन, कटौती के साथ सीटें तय
राज्य के डिग्री संबद्ध एवं अंगीभूत काॅलेजों में इस वर्ष भी इंटरमीडिएट में नामांकन होगा। नामांकन के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या में कटौती करते हुए सीटें ...और पढ़ें

HighLights
- डिग्री काॅलेजों में होगा इंटर में नामांकन, कटौती करते हुए सीटें की गईं तय।
- डिग्री संबद्ध एवं अंगीभूत कालेजों में चरणबद्ध ढंग से प्रत्येक सत्र में सीटों में की जाएगी कटौती।
- जैक ने जारी की कालेजों में सीटों की संख्या, वित्त रहित कालेजों की सीटें भी तय।
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के डिग्री संबद्ध एवं अंगीभूत काॅलेजों में इस वर्ष भी इंटरमीडिएट में नामांकन होगा। इस वर्ष दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह राहत की खबर है। हालांकि, इस वर्ष इन काॅलेजों की सीटों में कटौती की गई है। साथ ही सभी श्रेणी की काॅलेजों की सीटें तय कर दी गई है।
पिछले साल लिया गया था निर्णय
खबरें और भी
किस श्रेणी के कालेज में होगा कितना नामांकन (प्रत्येक संकाय में)
-
स्थापना अनुमति प्राप्त इंटर कालेज : 128 -
स्थायी प्रस्वीकृति प्राप्त इंटर कालेज : 384 -
डिग्री संबद्ध कालेज : 256 -
अंगीभूत कालेज : 384
वित्त रहित काॅलेजों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी