Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! फर्जी वेबसाइट भारत सरकार के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र पोर्टल का कर रहे नकल<br/>

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 05:30 AM (GMT+05:30)

    रांची नगर निगम ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों को फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की चेतावनी दी है। ये वेबसाइटें सरकारी पोर्टल की नकल करके न ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फर्जी वेबसाइटों से रहें सावधान

    2. असली पोर्टल से करें आवेदन

    3. क्यूआर कोड से सत्यता जांचें

    जागरण संवाददाता, रांची। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले आवेदक हो जाएं सावधान! पिछले कुछ दिनों से देश भर में कई फर्जी व अनधिकृत वेबसाइटों की ओर से भारत सरकार के अधिकारिक जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र पोर्टल की नकल कर आम लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।

    इन वेबसाइटों के माध्यम से आम लोगों से पैसे वसूले जा रहे हैं और अवैध व नकली जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिसकी कोई वैधानिक मान्यता नहीं है। यह मामला रांची नगर निगम के अधिकारियों के संज्ञान में भी आ चुका है।

    इसलिए रांची नगर निगम की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि भारत सरकार के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र पोर्टल की नकल कर फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने वाले वेबसाइटों से सतर्क रहें।

    इन वेबसाइटों का भारत सरकार, राज्य सरकार या किसी भी नगर निगम/नगर परिषद/पंचायत कार्यालय से कोई संबंध नहीं है। इन वेबसाइटों का उपयोग करना गंभीर साइबर धोखाधड़ी का हिस्सा हो सकता है।

    आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम की ओर से शनिवार को उदाहरण के तौर पर कुछ अनधिकृत व फर्जी वेबसाइटों की सूची भी जारी की गई। भविष्य में ऐसे और भी डोमेन सामने आ सकते हैं। इसलिए आम लोग स्वयं सतर्क रहें।

    नगर निगम की ओर से जारी की गई फर्जी वेबसाइटों की सूची

    • crsorgi.gov.in.jhgrow.org
    • crsorgi.gov.in.jhgrow.org/login.php
    • dc.crsorgi.gov.in.web.index.php.viewcert.co.in/login.php
    • crsorgi.goovi.in/login.php
    • crsorgi.gov.in.web.lndex.click/index.php
    • crsorgigoovi.xyz/web/index.php/auth/login.php
    • dc-crsorgi-gov-in.gov-crs.info/general-public
    • dc.crsorgi.gov.in.arbajft.in/crs/home/
    • dc.crsorgi.gov.in.index.view.certificate.mehbulps.shop/login.php
    • crsorgi.gov.in.web.index.birthcetficate.co/dr_login.php
    • crsorgidc.co.in
    • crsorgi.gov.in.web.index.php.auth.birthcetficate.co/web/index.php/auth/logyes.php

    ये है भारत सरकार का आधिकारिक जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण पोर्टल

    भारत सरकार का आधिकारिक जन्म व मृत्यु पंजीकरण पोर्टल https://dc.crsorgi.gov.in/ है। इसी पोर्टल के माध्यम से पूरे देश में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण सेवाएं प्रदान की जाती है।

    खबरें और भी

    ऐसे करें प्रमाण पत्र की सत्यता की जांच

    किसी भी जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र को वैध मानने के लिए प्रमाण पत्र पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन करें। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद यदि वेबसाइट https://dc.crsorgi.gov.in/ पर री-डायरेक्ट होती है, तभी प्रमाण पत्र वैध माना जाएगा। यदि क्यूआर कोड स्कैन करने पर कोई अन्य वेबसाइट खुलती है या पेज एरर आता है या कोई लिंक नहीं खुलता है तो वह प्रमाण पत्र नकली माना जाएगा।

    फर्जी प्रमाण पत्र का उपयोग करना अपराध है

    नकली प्रमाण पत्र बनाना या प्रस्तुत करना भारतीय दंड संहिता (आइपीसी), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आइटी एक्ट) व अन्य लागू कानूनों के तहत दंडनीय अपराध है। इसके लिए कानूनी कार्रवाई, प्रमाण पत्र निरस्तीकरण व आर्थिक दंड लागू किए जा सकते हैं।