यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Farmers Protest: किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, MSP के बाद 'भारत बंद' का किया खुलकर सपोर्ट
Farmers Protest देशभर के किसान संगठनों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में 16 फरवरी को बुलाए गए भारत बंद का कांग्रेस ने समर्थन किया है। भारत बंद का समर्थ ...और पढ़ें

HighLights
- देश अराजकता के दौर से गुजर रहा है- राजेश ठाकुर
- किसान MSP की कानूनी गारंटी के लिए सड़कों पर हैं- राजेश ठाकुर
राज्य ब्यूरो, रांची। देशभर के किसान संगठनों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में 16 फरवरी को बुलाए गए भारत बंद का कांग्रेस ने समर्थन किया है। भारत बंद का समर्थन झारखंड में भी कांग्रेस पूर्ण रूप से करेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देश के आलोक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों को कहा है कि वे अपने-अपने जिलों में भारत बंद का समर्थन करते हुए इसकी सफलता सुनिश्चित करें।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कुछ कहा
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी निर्देश में अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश अराजकता के दौर से गुजर रहा है। किसान एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए सड़कों पर हैं। देश का युवा रोजगार के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य है। अग्निवीर योजना से लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है।
राजेश ठाकुर ने कहा कि आम जनता के हितों के विपरीत नीतियां लागू की जा रही हैं। कानून लाकर कभी ट्रक ऑपरेटरों को तो कभी आम जनता को, छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। देश में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।
देश की बागडोर संभालने वालों को इसकी कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस देश के उन तमाम तबकों के साथ खड़ी है, जो परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Train News: झारखंड से संतरागाछी और जबलपुर जाना होगा मुश्किल! इस दिन रद्द रहेगी यह ट्रेन; यहां पढ़ें पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: Jharkhand B.ED-M.ED Admission 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी, अप्रैल में होगी परीक्षा; यहां पढ़ें पूरी डिटेल