झारखंड: रात में सांप मारकर सोये, सुबह पिता-पुत्र की हुई मौत; तीनों का हुआ अंतिम संस्कार
अनगड़ा में जमीन पर सो रहे पिता-पुत्र की करैत सर्प के डंसने से मौत हो गई। पहले भ्रम हुआ कि ...और पढ़ें

मृतक रितेश। फाइल फोटो
HighLights
अनगड़ा में पिता-पुत्र की सर्पदंश से मौत।
जमीन पर सोते समय करैत सर्प ने डंसा।
मृतक परिवार को मुआवजे की मांग उठी।
जागरण संवाददाता, अनगड़ा। अपने घर में जमीन में सो रहे पिता-पुत्र की सर्पदंश से सोमवार की सुबह में मौत हो गई। घटना अनगड़ा के बैजनाथ टाटा की है। रविवार की रात में पिता सुधीर महतो (35) अपने पुत्र रितेश महतो (10) के साथ अपने घर में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सोया हुआ था।
देर रात अचानक से विषैले करैत सर्प ने पिता-पुत्र को गहरी नींद में ही डस लिया। दोनों की आंखें खुली तो सामने करैत सर्प को देखा। सुधीर ने उसे मार दिया। सुधीर को लगा सर्प से दोनों को नही डंसा है। इस भ्रम में पिता-पुत्र फिर से सो गये।
सुबह में अचानक से दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो स्वजन इलाज के लिए स्वर्णरेखा अस्पताल ले गये। गंभीर स्थिति देख अस्पताल ने प्रबंधन ने दोनों को रिम्स ले जाने की सलाह दी। रिम्स ले जाने के क्रम में ही पिता-पुत्र की मौत हो गई।
पत्नी और बेटी का सहारा छूटा
सुधीर रांची के रानीबगान स्थित एक संस्थान में काम करता था। रितेश बलदेव चिल्ड्रेन स्कूल का छात्र था। सुधीर अपने पीछे विधवा और छह साल की पुत्री छोड़ गया।
रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव का अंतिम संस्कार लालगढ़ मुक्तिधाम में किया गया। इधर शव गांव में पहुंचते ही पूरा माहौल गममीन हो गया। सुबह में पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही गांव में किसी के घर चूल्हा नही जला।
मुआवजे की मांग
इधर, भाजपा नेता अमरनाथ चौधरी, कांग्रेस नेता छोटेलाल महतो व भाजपा नेता धनीराम महतो, समाजसेवी मुकेश महतो ने सरकार से मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने की मांग की है। ज्ञात हो कि राज्य सरकार के सर्पदंश से हुई मौत पर चार लाख रूपया का मुआजवा दिया जाता है।
सुधीर का पक्का छत का मकान भी है, लेकिन भीषण गरमी के कारण वह आज अपने पुराने खपरैला मकान में जमीन पर सोने जाने लगा। इस पर पुत्र रितेश ने भी साथ सोने की जीद की।
वह अपने पुत्र को साथ लेकर खपरैला मकान में सोने आ गया। जमीन के नीचे पटिया बिछाकर पिता पुत्र सो गये। देर रात करैत सर्प ने डंस लिया। इधर मृत सर्प का भी स्वजनों ने अंतिम संस्कार किया। पिता-पुत्र के अंतिम संस्कार के बार घर के बाहर में मृत सर्प का अंतिम संस्कार किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।