Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में अफसरों को ठगने वाले 5 गिरफ्तार, मनचाही पोस्टिंग का दिया झांसा; कई IPS भी हुए इनके शिकार

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 05:45 AM (GMT+05:30)

    झारखंड में अफसरों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपी अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग का झांसा देकर अपना शिकार बनाते थे। जानकारी के मुताबिक कई ...और पढ़ें

    व्हाट्सएप चैट को खंगालने में जुटी पुलिस। ( सांकेतिक फोटो )
    व्हाट्सएप चैट को खंगालने में जुटी पुलिस। ( सांकेतिक फोटो )

    HighLights

    1. कई डीएसपी व दरोगा भी आए झांसे में।
    2. बड़े लेनदेन की जताई जा रही आशंका।
    3. 3 आरोपित रांची और 2 जमशेदपुर के।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, रांची। झारखंड मे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को स्थानांतरण, पदस्थापन व ठेका मैनेज करने का झांसा देकर ठगी करने वाले पांच शातिरों को रांची पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि गिरोह के झांसे में कई आईपीएस अधिकारी, डीएसपी, दारोगा भी आए थे। आरोपितों के व्हाट्सएप चैट को भी पुलिस खंगाल रही है, जिसमें लेनदेन का जिक्र होने की सूचना है।

    गुप्त सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच

    इस मामले में रांची के कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, ठगी के शिकार पीड़ितों की पहचान की भी कोशिश हो रही है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जांच कर पुलिस ने कोतवाली थाने में सनहा दर्ज कर हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के अली रेसिडेंसी निवासी सज्जाद उर्फ मुन्ना व चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बंसल प्लाजा निवासी कैप्टन सिंह सलूजा को पूछताछ के लिए बुलाया।

    आरोपियों से पूछताछ जारी

    इनसे पूछताछ के बाद जमशेदपुर के सोनारी निवासी अयान सरकार, हल्दीपोखर निवासी चंदन लाल व रांची के कडरू निवासी सूर्य प्रभात को भी पकड़ा गया। आरोपितों से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार अयान सरकार भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन के कई कारोबार में पार्टनर है।

    चंदन लाल भी बाबूलाल सोरेन के साथ मिलकर काम करता है। आरोपित सूर्यप्रभात भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुका है, जबकि कैप्टन सिंह सलूजा भी भाजपा में सक्रिय है। सूर्यप्रभात और कैप्टन सिंह सलूजा भाजपा के एक राज्यसभा सदस्य के करीबी बताए जाते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'दाऊद से थे रिश्ते, 1993 के मुंबई धमाकों से भी था संबंध', शूटर का दावा- इसी वजह से अनमोल ने करवाई बाबा सिद्दीकी की हत्या