विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fodder Scam: लालू यादव की सजा बढ़ाने के लिए CBI ने झारखंड HC में दी दलील, अब दिसंबर में होगी अगली सुनवाई

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Published: Wed, 27 Sep 2023 04:31 PM (IST)

Lalu Yadav Fodder Scam Case चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की सजा बढ़ाए जाने को लेकर बुधवार को ...और पढ़ें

लालू यादव की सजा बढ़ाने के लिए CBI ने झारखंड HC में दी दलील, अब दिसंबर में होगी अगली सुनवाई।
लालू यादव की सजा बढ़ाने के लिए CBI ने झारखंड HC में दी दलील, अब दिसंबर में होगी अगली सुनवाई।

HighLights

  1. लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के उच्च षड्यंत्र में शामिल थे: झारखंड HC में CBI की दलील
  2. CBI ने इसी मामले में जगदीश शर्मा की सजा का दिया उदहारण

Lalu Prasad Yadav: राज्य ब्यूरो, रांची। चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की सजा बढ़ाए जाने को लेकर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सीबीआई की याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत में इस मामले में अगली सुनवाई के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में तिथि निर्धारित की है।

सीबीआई की ओर से देवघर कोषागार मामले में लालू प्रसाद की सजा बढ़ाने की मांग की गई है। सीबीआई की ओर से कहा गया है कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के उच्च षड्यंत्र में शामिल थे।

सीबीआई ने कोर्ट से मांगा समय 

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय व जस्टिस दीपक रौशन की खंडपीठ में चारा घोटाले में लालू प्रसाद की सजा बढ़ाने को लेकर सीबीआई की याचिका पर सुनवाई की।

सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से समय देने का आग्रह किया गया। अदालत ने आग्रह को स्वीकार करते हुए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सुनवाई निर्धारित की।

लालू को हुई है साढ़े तीन साल की सजा

सीबीआई ने देवघर कोषागार मामले में लालू प्रसाद की सजा की अवधि बढ़ाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

याचिका में सीबीआई की ओर से कहा गया है कि मामले में निचली अदालत ने लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है, जबकि इसी मामले के जगदीश शर्मा को अधिकतम सात साल की सजा सुनाई गई है।

लालू प्रसाद चारा घोटाले के उच्च षड़यंत्र में शामिल थे। इसलिए लालू प्रसाद की सजा की अवधि भी बढ़ाई जानी चाहिए।

जनवरी 2018 में सुनाई गई थी सजा

बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत ने देवघर कोषागार मामले में 23 दिसंबर 2017 को दोषी पाया और छह जनवरी 2018 में लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल कारावास की सजा सुनाई गई थी।

सीबीआई ने इसी मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल लालू सहित अन्य की सजा बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- वाह मंत्री हो तो ऐसा! रास्‍ते में घायल मिला युवक, काफिला रोककर बन्‍ना गुप्‍ता ने की मदद; इलाज का किया इंतजाम

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, सरना धर्म कोड को लेकर कह दी यह बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।