Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: फिलहाल छाया रहेगा कोहरा, इस तारीख से मौसम होगा साफ; अब पश्चिमी सिंहभूम बना सबसे ठंडा शहर

    By verendra Rawat Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 08:01 AM (IST)

    Jharkhand Weather News झारखंड में फिलहाल कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। 28 दिसंबर के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। आज राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छ ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather: फिलहाल छाया रहेगा कोहरा, इस तारीख से मौसम होगा साफ; अब पश्चिमी सिंहभूम बना सबसे ठंडा शहर
    Jharkhand Weather: फिलहाल छाया रहेगा कोहरा, इस तारीख से मौसम होगा साफ; अब पश्चिमी सिंहभूम बना सबसे ठंडा शहर

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में शनिवार को आधा बेला तक बादल छाए रहे। यही स्थिति आसपास के इलाके में भी रही। मौसम बदलने से लोगों को ठंड से थोड़ी बहुत राहत मिली है। 27 दिसंबर तक कोहरा छाया रहेगा और 28 दिसंबर के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।

    सबसे ठंडा शहर

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार से राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में दिनभर कोहरा की स्थिति भी बनी रही। वहीं शनिवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ठंडे शहर के रूप में पश्चिमी सिंहभूम का तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अन्य शहरों का तापमान

    इसी तरह खूंटी का 10 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा का 12 डिग्री सेल्सियस, गुमला 10 डिग्री सेल्सियस रहा। चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार, पलामू का तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। धनबाद, किरीबुरू, साहिबगंज का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। देवघर और गोड्डा का तापमान 14 से 15 डिग्री तक रहा। गिरिडीह और पाकुड़ का तापमान 12 से 14 डिग्री तक रहा है।

    ये भी पढ़ें -

    हैलो, मैं पुरुलिया सांसद बोल रहा हूं... बोलकर दिखाता था धौंस, अपने परिचितों के कराता था टिकट कंफर्म; गिरफ्तार

    जमीन में गड़ा है धन... ठगों ने दिया ये झांसा, अंधविश्वास के नाम पर ठग लिए पैसे; पुलिस ने ढोंगियों को दबोचा

    खबरें और भी