Jharkhand Jobs 2025: झारखंड में बंपर सरकारी भर्ती, 600 पदों पर जल्द आरंभ होगी नियुक्ति प्रक्रिया
वन एवं पर्यावरण विभाग तृतीय श्रेणी के 600 पदों पर भर्ती शुरू करेगा। गार्ड और रेंजर के 1200 पद खाली हैं, जिनमें से कुछ पदोन्नति से भरे जाएंगे। रेंजरों ...और पढ़ें

झारखंड में बंपर सरकारी भर्ती, 600 पदों पर जल्द आरंभ होगी नियुक्ति प्रक्रिया
HighLights
वन विभाग में 600 पदों पर भर्ती
गार्ड और रेंजर के पद शामिल
जल्द सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के वन एवं पर्यावरण विभाग में तृतीय श्रेणी के 600 पदों को भरे जाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। विभाग इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजेगा। गार्ड और रेंजर के पदों पर नियुक्ति के लिए विभाग में लंबे समय से मांग हो रही थी।
वन क्षेत्र में निगरानी एवं संरक्षण कार्य के लिए ये दोनों महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन दोनों संवर्ग के लिए 1200 पद खाली हैं। इनमें से कुछ पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे। अभी वन विभाग में 20 के करीब ही रेंजर काम कर रहे हैं। इनमें से एक के पास पांच से दस रेंज का प्रभार है।
नई नियुक्ति के बाद सभी रेंज को अपना रेंजर मिलेगा। साल 2022 में भी इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चलाई गई थी, लेकिन स्थानीयता और शैक्षणिक योग्यता के मामले में स्पष्ट निर्देश नहीं होने से यह पूरी नहीं हो सकी।
वन क्षेत्र में चलने वाली योजनाओं की निगरानी होगी आसान
राज्य में रेंजरों की कमी की वजह से वन क्षेत्र में चलने वाली योजनाओं की निरगानी में समस्या होती है। वन विभाग प्रतिवर्ष 200 करोड़ से अधिक की योजनाएं संचालित करता है। इसमें पौधरोपण से लेकर निर्माण तक शामिल है। नई नियुक्तियों के बाद विभाग खाली पड़े अन्य पदों पर भी प्रकिया प्रारंभ करेगा।