विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची के विन्ध्यवासिनी अपार्टमेंट में पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

Published: Sun, 30 Aug 2026 11:39 PM (IST)

रांची के लालपुर स्थित विन्ध्यवासिनी अपार्टमेंट में पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

HighLights

  1. पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह ने रांची में की आत्महत्या।

  2. विन्ध्यवासिनी अपार्टमेंट में फंदे से लटके मिले उनका शव।

  3. पुलिस बीमारी और सुसाइड नोट की जांच में जुटी है।

जागरण संवाददाता, रांची। लालपुर थाना क्षेत्र के सिद्धो-कान्हू के पास विन्ध्यवासिनी अपार्टमेंट में रविवार सुबह पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमारी से परेशान थे।

वह अपनी परेशानी को लेकर अक्सर स्वजन से चर्चा भी करते थे। बताया गया कि वह अपार्टमेंट में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी पटना में रहती हैं।

रविवार सुबह करीब नौ बजे जब नौकरानी उनके घर पहुंची तो उन्हें कमरे में पंखे से लटका पाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच के लिए एफएसएल (फोरेंसिक) टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। कमरे से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रांची में रिम्स की जमीन घेरने में पुलिस से मांगी सुरक्षा; अतिक्रमण, विवाद और धमकियों के बीच रुका बाउंड्री का काम