यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Bandh: आज बंद रहेगा झारखंड, विपक्ष ने खोला मोर्चा; टाइगर अनिल महतो की मौत के बाद प्रदेश भर में आक्रोश
रांची में एक बार फिर गोलीबारी की घटना घटी है। कांके थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पूर्व जिला परिषद् सदस्य अनिल टाइगर की हत्या गोली मारकर कर दी गई। इस घटन ...और पढ़ें

HighLights
- कांके चौक पर अनिल महतो को गोली मार कर हत्या
- देवेंद्र नाथ महतो ने रिम्स पहुंचकर ली घटना की जानकारी
जागरण संवाददाता, रांची। रांची में एक बार फिर गोलीबारी की घटना घटी है। कांके थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पूर्व जिला परिषद् सदस्य अनिल टाइगर की हत्या गोली मारकर कर दी गई।
यह घटना बुधवार की है। कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक के पास अज्ञात बाइक सवार ने अनिल महतो पर सामने से गोली चलाई। आनन फानन में रिम्स अस्पताल में एडमिट किया गया।
जानकारी मिलते ही छात्रनेता सह जेएलएकेम के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो रिम्स पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और शोकाकुल परिवार से मिले।
उन्होंने इस घटना पर नाराजगी प्रकट करते हुए गुरुवार को झारखंड बंद के समर्थन की घोषणा की। देवेंद्र महतो ने कहा कुछ दिन पूर्व सोनू मुंडा की भी हत्या कर दी गई थी।
उन्होंने प्रशासन द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर किसी भी प्रकार की विशेष सक्रियता नहीं दिखाए जाने पर भी नाराजगी जताई है।
आज झारखंड बंद रहेगा : शीतल ओहदार
दूसरी तरफ, अनिल टाइगर की हत्या के बाद एक और बड़े नेता ने झारखंड बंद की घोषणा की है। कुड़मी /कुरमी समाज के अगुआ शीतल ओहदार ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हत्या के खिलाफ गुरुवार को झारखंड 24 घंटा बंद रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि बंदी सुबह छह बजे से होगी, जिसमें अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी चीजें बंद रहेंगी। ओहदार ने कहा कि अनिल महतो की हत्या समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
उन्होंने कहा कि वह एक उभरता हुआ नेता थे। जब-जब कुड़मी का कोई नेता संघर्ष करते हुए आगे बढ़ता है उसकी हत्या कर दी जाती है।
रांची में अपराधियों का मन बहुत बढ़ गया है और झारखंड सरकार की नाकामी के कारण कई बेगुनाहों की हत्या की जा रही है।
ओहदार ने झारखंड सरकार से मांग की है कि हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करे और पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दे।
उन्होंने आह्वान किया कि संपूर्ण झारखंड बंद रहेगा। सभी सामाजिक संगठनों और झारखंडी मानसिकता रखने वाले राजनीतिक दलों से भी आग्रह किया है कि झारखंड बंद सफल करने में समर्थन करें।
श्री महावीर मंडल ने बंद का किया समर्थन
- दूसरी तरफ, यह भी खबर सामने आई है कि श्री महावीर मंडल रांची महानगर ने भी भाजपा के द्वारा बुलाई गई रांची बंद का समर्थन किया है।
- श्री महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, महासचिव मुनचुन राय, संयोजक डाक्टर दिलीप सोनी ने संयुक्त रूप से इस बात पर जोर दिया है कि राजधानी की हालत दिन पर दिन बत्तर होती जा रही है।
- उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ते जा रहा है। इस पर लगाम लगाना अति आवश्यक है, अन्यथा आम आदमी का जीना मुश्किल हो जाएगा।
- भाजपा नेता अनिल टाइगर की निर्मम हत्या के विरोध में भाजपा के द्वारा बुलाई गई बंदी को श्री महावीर मंडल रांची महानगर ने नैतिक समर्थन देने की बात कही, क्योंकि अनिल टाइगर के महावीर मंडल के पुराने सेवक रहे हैं और अभी वर्तमान में वो श्री महावीर मंडल कांके के अध्यक्ष थे।
- रामनवमी के अवसर पर महावीर मंडल कांके के अध्यक्ष की इस तरह हत्या होनी पूरे सनातन धर्म प्रेमियों के लिए दुखद बात है। श्री महावीर मंडल रांची महानगर अपराधियों कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की है।
यह भी पढ़ें-